उलगुलान न्याय महारैली में लातेहार से लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे रांची: बैद्यनाथ राम

लातेहार: लोकसभा चुनाव का शंखनाद और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल भेजने के खिलाफ जेएमएम राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में 21अप्रैल को उलगुलान न्याय महारैली करने जा रही है। इस महरौली को सफल बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने सभी जिले के जिला अध्यक्ष और विधायकों को लगाया है। इसकी व्यापक तैयारी चल रही है।
झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 21 अप्रैल को होने वाले उलगुलान न्याय महारैली अबतक का सबसे बड़ा महारैली होगी। प्रभात तारा मैदान पूरी तरफ से झामुमो कार्यकर्ता, इंडिया घटक दल के सहयोगी और इस राज्य के आदिवासी- मूलवासियों से पट जायेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य के लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को भाजपा एक साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया है। इससे राज्य के आदिवासी-मूलवासियों में भाजपा नेताओं के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। अपने इस गुस्से को इस उलगुलान न्याय महारैली में प्रदर्शित करेंगे। लातेहार से लाखों की संख्या में लोग इस महरौली में भाग लेने रांची पहुंचेंगे।
झामुमो विधायक ने कहा कि लोगों में भाजपा के प्रति इतना आक्रोश है कि चुनाव प्रचार में भाजपा नेताओं को ग्रामीण गांव घुसने नहीं देंगे। चुनाव प्रचार में ग्रामीणों का विरोध देखना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी14सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी। इस बार भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *