23 नवंबर को जमशेदपुर में कुड़मी अधिकार रैली का आयोजन,कई कद्दावर नेता भरेंगे हुंकार

गणादेश,रांची : निर्मल भवन जमशेदपुर में गुरुवार को बृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति के सभी सदस्यों का एक आवश्यक बैठक झारखंड आंदोलनकारी हरमोहन महतो की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में झारखंड कुड़मी समन्वय समिति के मुख्य संयोजक शीतल ओहदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 23 नवंबर को जमशेदपुर में कुड़मी अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। मुख्य संयोजक शीतल ओहदार ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर की कुड़मी अधिकार रैली बाकी स्थान के रैलियों की दिशा तय करेगा। इसीलिए प्रत्येक घर के लोगों को इस अधिकार रैली में शामिल होने के लिए आग्रह किया जाएगा और यह रैली ऐतिहासिक होगी। बैठक में सर्वसम्मति से संयोजक मंडली एवं प्रभारी नियुक्त किए गए जिसमें हरमोहन महतो ,शैलेंद्र महतो, हरिशंकर महतो, लालटू महतो, सपन कुमार महतो, सुमित महतो, नारायण महतो, वीरेन महतो ,संतोष महतो, प्रणव महतो ,नेपाल महतो, आकाश महतो, विशाल महतो, विनय महतो ,अनीता महतो ,पिंकी महतो ,मोहित महतो ,लक्ष्मण महतो अजय महतो और अचिंतो महतो को विशेष जिम्मेदारी दी गई। सभी नियुक्त प्रभारी कल से ही अपने क्षेत्र पर रैली हेतु प्रचार प्रसार के कार्य में जुट जाएंगे। इस बैठक में दानिश सिंह महतो संदीप महतो सहित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *