गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने दी बधाई

रांची: गांडेय से नव निर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन के झारखंड विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने के बाद बधाई देने का तांता लग गया। कांग्रेस और झामुमो कोटे से कई मंत्री और विधायकों ने उन्हें बधाई देने लगे। वहीं खिजरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने उन्हें बुके देकर स्वागत और बधाई दिया।
मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि गांडेय विधायक कल्पना सोरेन एक तेज तर्रार महिला जन प्रतिनिधि हैं। इस लोकसभा चुनाव प्रचार में इंडिया गठबंधन की स्टार प्रचारक थीं। उनके ओजस्वी भाषण से महिलाओं के बीच,खासकर आदिवासियों के बीच काफी प्रभाव पड़ा है। यही वजह है कि इंडिया गठबंधन ने इस लोकसभा चुनाव 5 सीट जीतने का काम किया है। थोडी सी चूक के कारण हमलोग कई सीटों पर पिछड़ गए। लेकिन झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी का हमलोग खाता खोलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि विधायक कल्पना सोरेन के चुनाव प्रचार से झारखंड मुक्ति मोर्चा एक सीट से तीन सीट पर पहुंच गई। कांग्रेस को भी लाभ मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *