नामकुम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी कार्यकता सम्मेलन में पहुंचे खिजरी विधायक राजेश कच्छप

रांची:- नामकुम प्रखण्ड (महानगर) कांग्रेस कमिटी के कार्यकता सम्मेलन लोवाडीह स्थित साई धर्मशाला में प्रखण्ड अध्यक्ष चमन रजक की अध्यक्षता में किया गया। कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मंहगाई पर काबू कर नहीं पाया। देश के जनता मंहगाई से जूझ रहे हैं। देश को अडानी-अम्बानी के हाथों बेच दिया। देश को धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। देश में कालाधन का क्या हुआ। देश को बीजेपी सरकार ने जाति के नाम पर धर्म के नाम पर राज करना चाहता है। देश ना किसी जाति का है ना किसी धर्म का है हमारे देश हिन्दुस्तान में रहने वाले सभी हिन्दुस्तानी है। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आने वाले 2024 चुनाव को में कांग्रेस के प्रत्याशी को एक-एक वोट देकर विजय बनाना है। विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सहाय ने कहा कि पुरे रांची लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कर 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। आने वाले दिन में हम सभी को अपने बुथों पर अधिक से अधिक कांग्रेस पार्टी को मतदान करना होगा। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष चमन रजक, प्रिंस बंट महानगर उपाध्यक्ष, नीतू देवी महानगर महिला अध्यक्ष, अमन अहमद, सदर शाउद आलम, पूर्व पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, नौशाद खान, रीना सांगा, जोसेफ मिंज, चांद खान, मधु कुजूर, दीपक राणा, गोपी कच्छप, सोनाल कच्छप, विक्की ठाकुर, ज्ञानी मुण्डा, मुरली कुमार, सुनील यादव, पंचु तिर्की, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *