कल्पना ने गांडेय विधान सभा उप चुनाव में जीत हासिल की

गिरिडीह : आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने अथक प्रयासों से राजनीति में धमाकेदार एंट्री के साथ ही इस बार गांडेय विधान सभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में जीत हासिल कर ली है।कयास लगाया जा रहा था कि इस सीट पर उनकी जीत सुनिश्चित है।

यहां बता दें कि यह सीट क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता डा सरफराज अहमद ने छोड़ा था।जिससे उन्होंने अपनी विधायिका से त्याग पत्र देकर झामुमो को अपना समर्पण प्रस्तुत किया था।इस सीट को लेकर जेएमएम ने भविष्य के लिए कई सपने संजो रखे थे।जिसके पूरा करने का वक्त अब आ गया है।वहीं इस विधान सभा के उप चुनाव को जीत कर जहां कल्पना ने अपनी योग्यता का परिचय दिया है।वहीं इंडी के लिए भी वे अब बड़ा चेहरा बनने जा रही हैं।खास सूत्रों की बात तो अब बहुत जल्द ही झारखण्ड के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। वहीं मंत्री मंडल में फेरबदल की बात कही जा रही है।
जो भी हो हॉट सीट रहे गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतगणना का कार्य मंगलवार 4 जून को पूरा हो हुआ। 21 राउंड में हुए मतगणना में इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 26 हजार 490 वोटो से चुनाव जीत चुकी है। हालांकि उनकी जीत को लेकर समाचार प्रेषण तक अधिकारिक घोषणा नही हुई थी। लेकिन सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार 21 राउंड में कल्पना सोरेन को कुल एक लाख आठ हजार 975 मत प्राप्त हुए। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 82 हजार 492 मत प्राप्त हुए। कल्पना सोरेन की जीत से झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।वहीं क्षेत्र के मतदाताओं सहित पूरे गिरिडीह जिला वासियों में भी खुशी की लहर है।वहीं झामुमो खेमे में विशेष प्रसन्नता दिखने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *