कल्पना सोरेन ने विधायक पद की शपथ ली

रांची: गांडेय विधानसभा उप चुनाव जीत कर आई झारखंड मुक्ति मोर्चा से प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने सोमवार को विधानसभा स्पीकर कक्ष में विधायक पद की शपथ ली। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने उन्हें शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएम चंपई सोरेन,मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित झामुमो, कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्री मौजूद थे।
कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव जीत कर विधायक बनी हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 26 हजार वोटों से हराया है। कल्पना जिस गांडेय सीट से विधायक चुनी गई हैं, उस सीट पर साल 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के डॉ. सरफराज अहमद चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *