सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिलकर जेएसएससी- सीजीएल अभ्यर्थियों ने जताया आभार
रांची: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी अभ्यर्थियों से मुलाकात की और बधाई दी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के युवाओं की उम्मीदें अब हकीकत में बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार प्रयास से बेहतर परिणाम मिलते हैं और हाईकोर्ट का फैसला भ्रम फैलाने वालों के मंसूबों पर रोक है।
सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने 18 वर्षों में सिर्फ चार जेपीएससी परीक्षाएं कराईं, जबकि मौजूदा सरकार ने पांच साल में चार परीक्षाएं पूरी कराई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। वहीं,अभ्यर्थी ने कहा कि यह फैसला सच्चाई की जीत है और मुख्यमंत्री का समर्थन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी ताकत रहा है।



