चैंबर की नवनिर्मित उप समितियों की हुई संयुक्त बैठक

रांची: झारखण्ड चैम्बर की ऑफ़ कॉमर्स की नवनिर्मित उप समितियों की संयुक्त बैठक चैम्बर भवन में हुई ।चैम्बर के पदाधिकारियों ने उप समिति के चेयरमैन को उनके विभाग से सम्बंधित प्रशस्ति पत्र सौंपे एवं सभी नवनिर्मित उप समिति के चेयरमैन को सालभर किये जाने वाले कार्यों के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी ।साथ ही पूरे साल चैम्बर के साथ व्यापारिक, औद्योगिक एवं जनहित के कार्य संपादित हो उसपर वृहद् चर्चा की गयी। उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया एवं राम बांगड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि चैम्बर का समस्त कार्य उप समितियों के माध्यम से ही संपादित होता है एवं उप समिति द्वारा किए जाने वाले हर कार्यों में चैम्बर एवं उनके पदाधिकारी कंधे से कन्धा मिला कर चलेंगे ।सभी उपस्थित उप समिति के चेयरमैन ने उत्साहपूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया एवं राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक रामाधीन, मुकेश अग्रवाल, उप समिति के चेयरमैन आनंद कोठारी, अमित अग्रवाल, देवेश अजमानी, निहित गरोडिया, पूनम आनंद, रमेश साहू, निधि झुनझुनवाला, विकास सिन्हा, अविराज अग्रवाल, कुशल टेकरीवाल, आनंद जालान, किशन अग्रवाल, प्रेम शंकर मिश्रा, सुबोध चौधरी, अरविंदर सिंह खुराना, परमिंदर सिंह बग्गा, डॉ. अनल सिन्हा, शशांक भरद्वाज, सीए जेपी शर्मा, शैलेन्द्र सुमन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *