झामुमो की बढ़ती ताकत, उत्तम यादव सहित सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन
रांची: झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का झामुमो से जुड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में झाविमो के पूर्व नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
रविवार को रांची के किशोरगंज स्थित स्कॉट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए उत्तम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष सभी ने पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की।
इस अवसर पर विनोद कुमार पाण्डेय ने नव-प्रवेशी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में झामुमो की विचारधारा, नीति और सिद्धांतों से सभी को अवगत कराया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी दिलाया।
झामुमो की सदस्यता लेने के बाद उत्तम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर मैने अपने समर्थकों के साथ आज झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया है। पार्टी के सिद्धांत और विचारों को जन जन तक पहुंचना मेरा काम होगा। साथ ही आने दिनों में पूरा राजधानी झामुमोमय हो जाएगा। एक एक युवाओं को झामुमो में शामिल करूंगा।
समारोह में झामुमो रांची जिला से केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक अंतू तिर्की, डॉ. हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, जिला संयोजक बीरू तिर्की, महानगर संयोजक प्रदीप मिर्धा, अरुण वर्मा, रतीश द्विवेदी, आशुतोष वर्मा, अंकिता वर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. तालकेश्वर, सुनील साहू, राकेश वर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से उत्तम यादव, शैलेश नंद तिवारी, नीतेश वर्मा, रंजन माथुर, उमेश साहू, लालवंती देवी, छाया रानी, बंटी साव, रोहित यादव, आर्यन मेहता, निखिल कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, बीरेंद्र गोप, शुभम विश्वकर्मा, दीपू श्रीवास्तव, आकाश कच्छप, राहुल कच्छप, सावन लिंडा, आनंद तिर्की, संजय तिवारी, राजू गोप समेत हजारों लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम से यह स्पष्ट संदेश गया कि झारखंड की जनता का विश्वास तेजी से झामुमो और हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर मजबूत हो रहा है।



