झामुमो ने ग्राम प्रधान व पंचायत के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

खूंटी: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति ने प्रखंड के जरियागढ़ मंडा मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान ग्राम अध्यक्ष, पंचायत के प्रतिनिधि,मुखिया तथा वार्ड मेंबर को सम्मानित किया।
इस अवसर पर झामुमो के पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सुदीप गुड़िया आदि ने सभी को अंगवस्त्र पहनाया. इस अवसर पर जुबैर अहमद ने कहा कि दिशूम गुरू शिबू सोरेन के लंबे संघर्ष के बाद झारखण्ड अलग राज्य बना.उसका बेटा हेमंत सोरेन झारखण्ड को संवारने का काम किया. हेमंत सोरेन ने पूँजीपतयों को झारखंड को लूटने से रोका तो पूंजीपतियों के इशारे पर एक साजिश तहत उन्हें एक झूठे मुक़दमे में जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि झारखण्ड में अबुआ दिशूम अबुआ राज का सपना साकार हो रहा है.*
*सुदीप गुड़िया ने राज्य सरकार द्वारा झारखंडियों के हित में किये जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि झामुमो की अगुवाई में झारखण्ड का विकास तेजी से हो रहा है.
आज के कार्यक्रम का अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शेख फिरोज जी और झामुमो कार्यकारणी बिनोद उरांव जी ने किये।
कार्यक्रम का संचालन राहुल केशरी और नामजन होरो जी ने किया।
स्वागत समिति झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सोसन होरो जी और पूना होरो के टीम के किया.।
मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष खूंटी जुबैर अहमद जी, झामुमो केंद्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया,केंद्रीय समिति सदस्य मकसूद अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता कंडुलना,उषा धान, हेमंत तोपनो, शेख फिरोज,बिनोद उरांव, मोजीर अंसारी,प्रदीप केशरी, द्वारिका केशरी पूनम बारला,ग्लोरिया लुगुन,माधवी मुंडा,छतरी हेमरोम, जोसफ आईंड,सुनीता चोचा,सोमारी लकड़ा,अनीता आईंड,नामजन होरो,सनारती आईंद,रविन्द्र मिश्रा,बिहारी साहू,रोशन उरांव,सुशील होरो, सोसन होरो, देवनाथ माघईया, जोसेफ आईंद, नामजन होरो, मार्शल बारला, राजा गोप,सोनू गुप्ता,संजय मुंडा, जोहन होरो बाका लकड़ा,सहदेव भेंगरा,खेदन लकड़ा, जेवयर होरो,सिमोन होरो, बिरसा मुंडा,प्रकाश हेमरोम,सुधीर होरो,नोर्बेट होरो,सुनील धान, मंगल पहान,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *