भारत बंद को लेकर झामुमो ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया

रांची: भारत बंद को लेकर बुधवार को झामुमो के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में जिला समिति के पदाधिकारियों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए रांची के फिरायालाल स्थित अलबर्ट एक्का चौक से जुलूस निकालकर पुराना हाई कोर्ट डोरंडा स्थित बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के निकट शांतिपूर्वक अपना विरोध जताया। साथ ही बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। ज्ञात हो कि विगत दिनों माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एस. सी./ एस. टी. के आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर निर्णय दिया था और तब से ही इस निर्णय को SC/ST वर्ग के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग मे बाधक बताते हुए इसका विरोध शुरू हो गया था। आज इसी के मद्देनजर पूरे देश मे विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सिसई विधायक जिगा सुशरण होरो एवं तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा शामिल हुए। माननीय विधायकगणों एवं झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने संयुक्त रूप से भारत बंद को समर्थन देते हुए कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय SC/ST वर्ग के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग मे बाधक है, ऐसा होने से इन वर्गों को मुख्य धारा मे लाने की प्रक्रिया कमजोर होगी। पूर्व से ही भाजपा द्वारा समय समय पर संविधान को बदलने की बातें उनके सांसदो द्वारा होती रही है, जिसका हम विरोध करते हैं। साथ ही इस निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने का आग्रह करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, सुशीला एक्का, जिला सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, बीरू तिर्की, अश्विनी शर्मा, रामानंद बेदिया, कलाम आजाद, जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, जुल्फिकार खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज आलम, जीत गुप्ता, लालजी रमण, अफरोज आलम, बबलू राम, युवा मोर्चा जिला संयुक्त सचिव महताब अंसारी, बबलू एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *