सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सफलता को लेकर झामुमो ने की बैठक,दिए निर्देश
खूंटी : स्थानीय लॉबीन बगान में मंगलवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में 12 से 22 अक्टूबर तक झारखंड सरकार द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हम सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को खूंटी जिला के सभी प्रखंड में ग्रामीणों को लाभ दिलवाना है ।सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभ मिले इसके लिए हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने-अपने पंचायत में मेहनत करना है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई परिवार सरकारी लाभ से छूटे नहीं। विधवा पेंशन, वृद्ध पेंशन, राशन कार्ड, जमीन संबंधित मामले को इस कार्यक्रम में दूर करना है।जिला समिति के सामने बहुत सारे पर वक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखा। बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष खूंटी जुबैर अहमद, झामुमो जिला सचिव गुलशन सिंह मुंडा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिड़ू, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष भोला नाथ लाल, झामुमो जिला उपाध्यक्ष डिसक्शन पूर्ति, झामुमो किसान मोर्चा अध्यक्ष हेमन्त तोपनो, झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, केंद्रीय सदस्य सनेहलता कंडुलना, झामुमो केंद्रीय सुशील पहान, केंद्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया, केंद्रीय सदस्य उषा धान,जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, जिला परिषद बिरेन कांडुलना,जिला परिषद सुशांति कोंनगाड़ी,असगरी खातून, नेहली डाहंगा, मोजीर अंसारी, अर्जुन मुंडा, प्रदीप केशरी, अलोक रितेश डूगडुंग,बिलेन्द्र सिंह,जीबराईल मियां, कुंवर सिंह मुंडरी,सोना राम यादव, देवनाथ मघईया,शंकर सिंह मुंडा, शनिका बोदरा, अमृत हेमरोम,रोशन कंडुलना, महेन्द्र सिंह मुंडा, जस्टिन भेगरा,जोलेन बारला, रेशमा कंडुलना, अरमान तोपनो,शिशिर तोपनो,बरदानी कंडुलना, कल्याण कंडुलना,अमर गुप्ता,संदीप तिड़ू, डेविड हमसॉय,मो अरसद, और भी बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)