जिंदल इंडिया का मिलाप एप लॉन्च,डीलरों को मिलेगा लाभ, समस्याओं का होगा समाधान : रवींद्र सिंह

गणादेश,रांची : जिंदल इंडिया ने मिलाप एप लॉन्च किया। रविवार को रांची-खूंटी तुपूदाना स्थित एक कार्निवल हॉल में डीलर मीट का आयोजन किया गया। इसमें जिंदल इंडिया कंपनी के प्रतिनिधि और झारखंड से सभी जिले से आए डीलर उपस्थित हुए। रांची के प्रवेश एजेंसी और बिरमा के एजेंसी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। जिंदल इंडिया कंपनी के ईस्ट,वेस्ट और नॉर्थ का सेल्स मैनेजर नंदकिशोर परमार ने कहा कि जिंदल इंडिया स्टील रुफिंग शीट बनाती है। ग्राहकों को अधिक लाभ दिलाने के लिए कई स्कीम चला रही है। आने वाले दिनों में कई नए प्रॉडएक्ट लॉन्च होने वाला है । इसलिए हमने जिंदल इंडिया प्रोग्राम शक्ति लॉन्च किया है। इसमें रांची में दो एजेंसी के माध्यम से हम अपने प्रॉडक्ट बेचते हैं। इस एप के माध्यम से हम अपने डीलरों को जोड़ते हैं और उन्हे नए नए स्कीम का लाभ उपलब्ध कराते हैं।
वहीं प्रवेश एजेंसी के प्रबंधक रबीन्द्र सिंह ने कहा कि जिंदल सबरंग झारखंड में काफी मांग है। जिंदल इंडिया की रुफिंग सीट और अन्य प्रॉडक्ट की बाजार में काफी मांग है। उन्होंने कहा कि आज जिंदल इंडिया ने मिलाप एप का लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से डीलर जुड़ेंगे और नए-नए स्कीम का लाभ ले पाएंगे। वहीं बेरमा एजेंसी के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने कहा कि इस एप के माध्यम से माल की खरीद पर बोनस मिलेगा। इसके अलावा प्रोडक्ट के बारे में किसी तरह की जनकारी मिल पाएगी। आज की बैठक से सभी को काफी लाभ मिला है। इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले डीलरों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस अवसर पर नन्द किशोर दूबे,पीयूष कुमार चौबे, संजना सेन,पूजा सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *