द्रौपदी मुर्मू को देश के भावी राष्ट्रपति के रूप में देख झारखण्ड का व्यापार जगत है उत्साहित ः कुणाल आजमानी

रांचीः झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने कहा है कि झारखण्ड राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जाना राज्यवासियों के लिए सुखद है। झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में श्रीमती मुर्मू का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। झारखण्ड में बतौर राज्यपाल श्रीमती मुर्मू का कार्यकाल पूर्णतः अविवादित रहा है। श्रीमती मुर्मू सदैव जनमानस से जुडी रहीं हैं। वे राजभवन में सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निदान के लिए सक्रिय रहीं जिससे कई समस्याओं का समाधान कराने में हमें सहजता महसूस होती थी। चैम्बर के लिए हमें जब भी आवश्यकता पड़ी उन्होंने हमारी बातों को सुना और कार्रवाई की। उन्होंने अपने कार्यकाल में राज्य में कई नई शैक्षणिक संस्थाओं को मान्यता देकर आगे बढ़ाने का सफल प्रयास किया है। व्यापार जगत की समस्याओं को लेकर जब भी उनसे मुलाकात होती, वे बड़ी गंभीरता से बातों को सुनती और उसके समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियो को निर्देशित करती थीं। देश के भावी राष्ट्रपति के रूप में उन्हें देखने के लिए झारखण्ड का व्यापार जगत उत्साहित है। श्रीमती मुर्मू को अनेक शुभकामनायें व बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *