जेबिकेएसएस का झारखंड नवनिर्माण यात्रा एक सितंबर को

रांची: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति रविवार को विशाल न्याय यात्रा का आयोजन करेगी। यह यात्रा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की उपस्थिति में वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो के द्वारा किया जाएगा। यात्रा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातु खूंटी से प्रारंभ होकर झारखंड के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो शहीद स्थल लोटा सिल्ली तक तय होगा। यात्रा का रूट उलिहातु,अड़की,तमाड़,बुंडू और राहें होते हुए सिल्ली प्रवेश करेगी। इसकी संपूर्ण तैयारी संगठन की ओर से कर लिया गया है।

इस महा यात्रा का प्रशासनिक सूचनार्थ प्राप्त कर लिया गया। इस संबंध में देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य कई सफल ऐतिहासिक आंदोलन होने के बाद भी सरकार ने हमारे नैतिक मांगों को नजरअंदाज किया है। के पीछे 24 वर्षों के दौरान भी यहां झारखंडी का पहचान नहीं हो सका है। खतियान धारी को उचित अवसर और सम्मान नहीं मिल रहा है।
बिरसा मुंडा के वंशज को आदर पूर्वक सम्मानित करने के बाद ही यात्रा को आरंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजक मंडली में महिला अध्यक्ष दमयंती मुंडा,जिला अध्यक्ष आलोक उंराव,नवीन मुंशी, खुदिराम, नकुल मुकेश,अजय,रोमा निगम,संजीव, फलिंद्र करमाली,विमल सर, सुमित खतियानी, लकी रामू , प्रकाश, अजीत, खगेन्द्र, नरेश, सुभाष आदि सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *