झारखंड कुम्हार महासभा ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया
रांची: स्थानीय दिगम्बर जैन भवन में रविवार को झारखंड कुम्हार महासभा झारखंड प्रदेश की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजू कुमार प्रजापति के द्वारा किया। जिसमें झारखंड प्रदेश वर्ष 2025 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मैट्रिक एवं इंटर के बच्चे शामिल हुए साथ में झारखंड प्रदेश में कार्यरत शिक्षा के क्षेत्र में शामिल शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी शामिल हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ जितेन कुमार उपस्थित थे । पिछले कई वर्षों से विशिष्ट सामाजिक सेवा के सम्मान से श्री संजय प्रजापति (प्रदेश महामंत्री) को सम्मानित किया गया ।
इस समारोह में शामिल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे निरंतर सफल होने का शुभकामनाएं दिए। उपस्थित समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी द्वारा बच्चों को आगे सफल होने के लिए प्रेरित किया गया। झारखंड कुम्हार महासभा द्वारा गठित वेलफेयर फंड के तहत उपस्थित बच्चों में से सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले पांच बच्चे को रुपया 5,000 एवं 2,500 रुपए आर्थिक राशि सम्मान के तहत दिया गया इस फंड में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित श्री जितेन कुमार जी के द्वारा इस फंड में अपनी स्वर्गीय माता की पुण्य स्मृति में ₹20,000.00 का आर्थिक सहयोग दिया गया एवं आगामी वर्ष के लिए भी देते रहेंगे । आज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजू कुमार प्रजापति के द्वारा झारखंड कुम्हार महासभा का अपना भवन निर्माण की घोषणा भी किया गया।
आज के कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमती रेखा देवी एवं रांची जिला अध्यक्ष प्रसाद महतो के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी काशी प्रदेश उपाध्यक्ष पीतांबर महतो युगल किशोर प्रजापति प्रदेश कोषाध्यक्ष तुलसी पंडित प्रदेश सचिव श्री गोपाल कुमार पंडित रांची जिला महामंत्री संजीत कुमार प्रजापति रांची जिला कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद रांची जिला उपाध्यक्ष तपेश्वर महतो रांची जिला महिला प्रभारी श्रीमती ललिता देवी निरंजन कुमार रुद्रदेव प्रजापति राजेंद्र प्रजापति विनोद पंडित मनोज प्रजापति प्रेम प्रजापति पिंकी कुमारी पूर्णिमा देवी प्रमिला देवी राजकुमार प्रजापति प्रेम महतो एवं अन्य काफी संख्या में उपस्थित हुए।



