झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग,जिंदा तो जिंदा यहां मृतक पदाधिकारी का भी कर दिया जाता है ट्रांसफर

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य और शिक्षा पूरी तरह से भगवान भरोसे है। विद्यालय का भवन तो है लेकिन शिक्षकों की कमी है और अस्पताल है तो उसमे डॉक्टरों की कमी है,खैर छोड़िए इन बातों को यह सब तो मंत्री से लेकर अधिकारियों को जानकारी है। मजे की बात तो यह है की राज्य सरकार के द्वार किए जा रहे सभी विभागों में दनादन ट्रांसफर पोस्टिंग में विभाग को यह भी जानकारी नहीं है की उनके पास वर्तमान में कितने अधिकारी हैं।
ताजा मामला स्वास्थ्य विभाग है जहां ट्रांसफर पोस्टिंग के दौर में एक मृतक चिकित्सा पदाधिकारी का भी ट्रांसफर कर दिया गया। अब आप ही बताइए,जिस व्यक्ति का पहले ही स्वर्ग में ट्रांसफर हो गया हो उसे फिर से धरती पर ट्रांसफर कैसे किया जा सकता है। डॉक्टर कृष्ण कुमार का टंडवा से सिमडेगा जलडेगा ट्रांसफर सामुदायिक केंद्र में कर दिया गया। डॉक्टर कृष्ण कुमार पहले टंडवा में पदस्थापित थे। कुछ दिन पहले ही उनकी मृत्यु हो गई है। ट्रांसफर पोस्टिंग की सूची बनाने के क्रम में चतरा स्वास्थ्य विभाग ने इस कारनामे को अंजाम दिया है। इसकी चर्चा चारो ओर होने लगी है। ऐसा नहीं की इस तरह की घटना पहली बार हुई है,इससे पहले भी कई विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग में मृतकों का नाम आ चुका है, अब इसे मानवीय भूल कहिए या कुछ और समझना आपको है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *