झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू का प्रदेश कांग्रेस भवन में हुआ जोरदार तरीके से स्वागत

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी के0 राजू का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में किया गया। अभिनंदन समारोह में कांग्रेस के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं हजारों की संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने फुल-माला देकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि प्रभारी के0 राजू जी के झारखंड आने से पार्टी एवं सरकार दोनों को मार्गदर्शन मिलेगा, एक ओर उनका प्रशासनिक अनुभव और दूसरी ओर लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव से पार्टी नई ऊर्जा एवं गति मिलेगी। हमें संगठन को मजबूत करना है और चुनाव के दौरान जनता से किये वादों को भी पूरा करना है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के0 राजू जी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं पार्टी को चलाने नहीं सेवा करने आया हूॅं, मैं कार्यकर्ता के प्रति जवाबदेह रहूंूगा। कोई भी कार्यकर्ता मुझसे मिलकर सवाल कर सकता है। उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए पांच बहुमूल्य सुझाव दिये, उन्होंने कहा कि पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को भी मजबूत करना एवं उनका अधिकार देना आवश्यक है।  पार्टी के निर्णयों में भी कार्यकर्ताओं के भावनाओं को सम्मिलित करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश के संविधान की रक्षा कर सकती है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिला सकती है। आगामी एक वर्ष तक हम जय संविधान कैंपेन चलायेंगे। हम झारखंड के लोगों को सरकार की ओर से अच्छी शासन देंगे ताकि सभी को उनका अधिकार मिल सके और संगठन के माध्यम से सभी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम करेंगे। हम झारखंड से लीडरशीप डेवलपमेंट मिशन के तहत नेताओं को आगे बढ़ाने का भी काम करेंगे।

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि झारखंड में आठ ऐसे जिलें हैं जहां ओबीसी को शून्य आरक्षण है, राहुल गांधी के अनुसार जिसकी जितनी भागीदार उसकी उतनी हिस्सेदारी होना जरूरी है, ओबीसी का आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए। हम कार्मिक विभाग के माध्यम से राज्य स्तर पर जातिय जनगणना करने का पक्षधर है। इस संदर्भ में हम आगे बढ़ रहे हैं।

स्वागत समारोह का संचालन मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी एवं धन्यवाद ज्ञापन महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने की।

सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार प्रणव झा,  विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, सुरेश बैठा, अम्बा प्रसाद,  सुबोधकांत सहाय, डॉ रामेश्वर उरांव, डॉ प्रदीप बलमुचू, राजेश ठाकुर, बन्धु तिर्की,बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, योगेन्द्र साव, शहजादा अनवर, केएन त्रिपाठी, अभिलाष साहु, रविन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, शमशेर आलम, केदार पासवान, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, नेली नाथन, विनय उरांव, मंजूर अंसारी आदि शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनादि ब्रहम, रोशन लाल भाटिया, प्रदीप तुलस्यान, अशोक चौधरी सुलतान अहमद, भीम कुमार, राकेश सिन्हा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजन वर्मा, डॉ एम तौसीफ, आलोक कुमार दूबे, डॉ राजेश गुप्ता, शांतनु मिश्रा, सोनाल शांति, चन्द्रशेखर शुक्ला, हुसैन खान, अरूण साहु, शकिल अहमद अंसारी, रियाज अंसारी, शशि भूषण राय, ईश्वर आंनद, अशोक सिंह, डॉ आरसी प्रसाद, साजिद खान,फिरोज रिज्वी मुन्ना, जितेन्द्र त्रिवेदी, समुदर गुप्ता, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, छोटू सिंह, मो सफार, एलबी सिंह, राकेश तिवारी, अजय सिंह, अनिल ओझा, केके गिरि सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल थे।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि झारखंड प्रभारी के0 राजू जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई प्रमुख नेता कल दिनांक 22 फरवरी 2025 को चाईबासा में प0 सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्षों/कार्यकारी अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों की बैठक में भाग लेेंगे इसके बाद चाईबासा कांग्रेस भवन में ही प्रमुख कांग्रेसजनों से मुलाकात करेंगे। नेतागण प्रताः 09 बजे रांची से खूंटी होते हुए सड़क मार्ग से चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *