वियतनाम से लौटे झारखण्ड चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल,एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

वियतनाम दौरे से झारखंड के उद्योग-निवेश को नए अवसर मिलेंगे: आदित्य मल्होत्रा

रांची: वियतनाम के व्यवसायिक दौरे पर गए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रांची वापस लौटा। चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष केके पोद्दार और प्रवीण जैन छाबड़ा ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और चैम्बर के इस दौरे को झारखण्ड के उद्योग-व्यापार जगत के लिए उपयुक्त बताया।

उन्होंने कहा कि झारखंड चैंबर की इस पहल से वियतनाम के साथ व्यापारिक और निवेश साझेदारियाँ मजबूत होंगी और झारखंड के उद्योग-निवेश को नए अवसर मिलेंगे। राज्य के आर्थिक गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु उन्होंने हर एक नियमित अंतराल पर व्यापारिक दौरे को भी जरुरी बताया।
चैम्बर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि हमें भरोसा है कि आनेवाले वर्षों में वियतनाम के साथ हमारे व्यापारिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे, जिससे राज्य के उद्यमियों को नई संभावनाएँ प्राप्त होंगी। उन्होंने निर्यात के नए अवसरों पर भी अनुभव साझा किये। चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा और रंजीत गाड़ोदिया ने इस दौरे को राज्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए झारखंड के उद्योग-व्यवसाय को नई राह देनेवाला बताया।
सह सचिव नवजोत अलग ने कहा कि इस व्यावसायिक यात्रा ने झारखंड और वियतनाम के बीच व्यापार, निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की नींव रखी है। भविष्य में इससे राज्य के उद्यमियों को बहुपक्षीय लाभ मिलने की उम्मीद है। इंचैम हनोई, वियतनाम के साथ हुए एमओयू को ऐतिहासिक बताते हुए कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि यह साझेदारी झारखंड और वियतनाम के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को खूब बढ़ावा मिलेगा। हमने वियतनाम में स्थानीय उद्योगों तथा संभावित अवसरों की व्यापक समीक्षा की है ताकि झारखंड के उद्यमी इन अवसरों का लाभ उठा सकें।
कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार और शैलेश अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर की यह पहल स्थानीय उद्योगों के अंतरराष्ट्रीयकरण की एक मजबूत नींव रखेगी। वियतनाम में सभावित अवसरों से स्थानीय उद्यमियों को अवगत कराया जायेगा ताकि हमारे उद्यमी इस अवसर का लाभ उठा सकें। एयरपोर्ट पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने वियतनाम के इस दौरे में मिले अपने-अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक आर आर मौर्या और सदस्य तेजविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *