बढ़ सकती हैं झारखंड के कैबिनेट मंत्री हफीजुल की मुश्किलें, जमशेदपुर के बाद अब गढ़वा में शिकायत दर्ज
रांचीः अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गढ़वा में 28 अप्रैल को आयोजित इफ्तार पार्टी में मंत्री हफीजुल ने एक विवादास्पद बटान देकर सनसनी फैली दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर हमारे 20 घर बंद होंगे तो आपके 70 घर बंद होंगे। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई। इस बयान के बाद पहले जमशेदपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। अब गढ़वा में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें मंत्री पर धार्मिक उन्माद बढ़ाने के आरोप लगाया गया है। गढ़वा में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। थाना प्रभारी से प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

