झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की हुई बैठक,कई मुद्दे पर चर्चा

रांची: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के तत्वाधान में गुरुवार को एक आवश्यक बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के संयोजक विमल कच्छप के द्वारा की गई। बैठक में आए आंदोलनकारियों ने एक- एक कर अपना विचार रखा। मोर्चा के संयोजक विमल कच्छप ने कहा कि झारखंड आंदोलकारियों के संघर्ष के फलस्वरूप झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। इस आंदोलन में जो अगुआ (नेतृत्वकर्ता) थे उनकी गलती के कारण आंदोलनकारी तितर-बितर हो गए, जिसके फलस्वरूप झारखंड को बेहतर नेतृत्व नहीं मिल पाया और झारखंड में लूट-खसोट का तांडव लगातार जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी आज राज्य सरकार की उपेक्षा का शिकार हो गये हैं। आंदोलन के दिनों एक पीढ़ी ने काफी लंबा संघर्ष किया है, उन्हें जो उचित सम्मान मिलना चाहिए था, वो अभी तक नहीं मिल पाया। बैठक में सभी आंदोलकारियों ने सर्वसम्मति से यह निष्कर्ष निकाला कि आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा उसी प्रत्याशी को समर्थन देगा जो झारखंड राज्य के लिए लड़ा था। इस बैठक में मुख्य रूप से विमल कच्छप, सफीक आलम, दीपक कुमार महतो, बसंत महतो, जयश्री दास, मुन्नी देवी, काशीनाथ महतो, शशिभूषण भगत, दिनेश, सुरेंद्र शहदेव, मनीष साहू, पंचम एक्का, सचिन, गौतम कुमार विश्वकर्मा, उज्वल महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *