झारखंड में कुरमी-महतो समाज के आरक्षण की लड़ाई जेडीयू लड़ेगी: अशोक चौधरी

रांची: झारखंड में जनता दल यूनाइटेड लगातार अपने संगठन को धारदार बनाने की कवायद में है। शनिवार को स्टेट गेस्ट हाउस में जेडीयू प्रभारी अशोक चौधरी,सह प्रभारी मनोज यादव,विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान तीन दर्जन छात्र नेताओं ने जेडीयू छात्र संगठन में सदस्यता ली। प्रदेश प्रभारी ने सभी का स्वागत किया। साथ ही कहा कि युवा छात्रों के पार्टी से जुड़ने से संगठन भी मजबूत होगी।


बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी के दोनों सह प्रभारी पूरे प्रदेश के प्रखंड से लेकर पंचायत तक दौरा किया है। बूथ कमिटी को मजबूत करने की कवायद की जा रही है।
श्री चौधरी ने कहा कि स्टेट कमेटी और जिला अध्यक्षों के नामों की सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो इसकी घोषणा करेंगे।
पूरे प्रखंड और बूथ तक हमलोग कैसे जाय,पुराने कार्यकर्ताओं को कैसे जोड़ें, इसपर भी रणनीति अख्तियार की गई है। पार्टी में नए और यूथ को कैसे जोड़ा जाय, इसपर भी चर्चा की गई है। यह कार्यक्रम डेढ़ महीने तक चलेगा। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी सभी जिले का दौरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के बाद पांचों प्रमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नवंबर में पार्टी के सर्वमान्य नेता सह बिहार के सीएम नीतीश कुमार का राजधानी रांची में बड़ा कार्यक्रम होगा, जहां नीतीश कुमार आमसभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार झारखंड की बड़ी आबादी,खासकर कुरमी महतो समाज की है,उसके आरक्षण की लड़ाई एक लंबे समय से लड़ी जा रही है। आरक्षण के हमलोग पक्षधर हैं। ये लोग लंबे समय से आरक्षण की मांग करते आ रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कुरमी महतो समाज के आरक्षण को लेकर लोकसभा में चर्चा किया था।
इसके अलावा एक बड़ी आबादी झारखंड में बिहार के वाशिंदे हैं,उनका भी राजनीति और सामाजिक तौर पर पार्टी से कैसे जोड़ा जाय इसपर विचार हो रहा है।
उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि बिहार झारखंड में लोकसभा की सभी 54 सीटों पर इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ेगा और भाजपा को दोनों प्रदेश से जड़ ओर मूल से निकालने का काम किया जायेगा। उसके लिए जेडीयू का एक एक कार्यकर्ता सीएम हेमंत सोरेन के साथ हाथ में हाथ मिलाकर पूरी ताकत देने का काम करेगा।
पीएम उम्मीदवार के नाम पर श्री चौधरी ने कहा कि चुनाव के बाद गठबंधन में उसका फैसला लिया जाएगा। 2024 की लड़ाई इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगी और भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकेगी।
वही 1932 आधारित स्थानीय नीति-नियोजन नीति के विषय पर अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी बातों को रखेंगे। वहीं चुनाव के वक्त स्थानीय नीति को लेकर संगठन की जो राय बनेगी उसको चुनावी घोषणा पत्र में भी रखेंगे।
वहीं बीते 2 महीने से मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर कहा कि जब तक राज्य सरकार की इच्छाशक्ति मजबूत नहीं होगी तब तक ऐसी घटनाएं होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मणिपुर की घटना में हस्तक्षेप करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाकर हिंसा को रोकना चाहिए। हरियाणा के नूह की घटना पर कहा कि धर्म के नाम पर देश को विभाजित कर हिंसा किया जा रहा है।
वहीं राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कराने और पुनः सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सदस्यता बहाल किए जाने के विषय पर अशोक ने कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र को अपने हिसाब से तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। अपने हित को साधने के लिए 48 घंटे में बीजेपी के लोगों ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाई थी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार,सागर कुमार,रामजी सिंह,भगवान सिंह, आफ़ताब जमिल, संजय सिंह, आशा शर्मा, निर्मल सिंह, रत्ना शर्मा, जेपी सिंह, बैद्यनाथ पासवान, डॉ विनय भरत, दीप नारायण सिंह, राजीव रंजन सिंह, चंद्रमोहन पटेल, पार्वती किसकू, कौशलेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, अजय कुमार एवं अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *