संविधान नहीं, कांग्रेसियों को बचाना मकसद: जदयू

रांची: जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कांग्रेस द्वारा आहूत संविधान बचाओ रैली को विफ़ल बताया। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने पहले संविधान की धज्जियाँ उड़ाई और अब इसे बचाने का ढोंग कर रहीं। इस मुद्दे पर देश के किसी भी कोने से कांग्रेस को जन समर्थन नहीं मिल रहा, बक्सर में खड़गे की रैली के दौरान हज़ारों ख़ाली कुर्सियाँ इसका जीवन्त उदाहरण है। यहीं कारण है कि झारखण्ड में सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने रैली के लिए पूराना विधानसभा स्थित छोटे मैदान को चुना। श्री कुमार ने कहा कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर विपक्ष के बड़े नेताओं और लाखों की संख्या में आम जन को बंदी बनाते हुए संविधान को तार – तार कर दिया, वहीं कांग्रेस के मुंह से संविधान बचाने की बात शोभा नहीं देती। यह बेहद शर्मनाक है, कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा की 60 वर्षों के शासन में कांग्रेस ने 79 बार संविधान में संशोधन किया। पंडित नेहरू ने प्रथम संविधान संशोधन करते हुए अभिव्यक्ति की आज़ादी पर कड़ा प्रहार किया ताकि सरकार की आलोचना करने वाले पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले में संभावित कारवाई से कांग्रेसी भयभीत है इसलिए देश भर में संविधान बचाने का नाटक कर जाँच को प्रभावित करना चाहते है, जाँच एजेंसियों को डराना चाहते हैं। इनका असल मकसद कांग्रेसीयों को बचाना है, संविधान नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *