खूंटी में महिला महाविद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम भूमि विवाद के कारण नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण : बोदरा
खूंटी : महिला महाविद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम भूमि विवाद के कारण नहीं हो पाना खूंटी जिला के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बयान झारखण्ड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा।
उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के लिए जिला प्रशासन के अदूरदर्शी और लापरवाह कार्यशैली को जिम्मेवार बताया। जिला प्रशासन द्वारा न भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित अधिसूचना ग्राम सभा को उपलब्ध किया गया और न ही ग्राम वासियों के साथ इस पर चर्चा किया गया। संवैधानिक विशेषाधिकार प्राप्त इस क्षेत्र में वैधानिक दायित्व का निर्वहन प्राथमिकता होनी चाहिए।
बोदरा ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन यथाशीघ्र भूमि विवाद सुलझाने का काम करे, ऐसा न हो कि खूंटी जिला महिला महाविद्यालय से वंचित हो जाए।



