गोड्डा में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी बदलने से गठबंधन को लाभ या हानि,फैसला चार जून को..

गोड्डा : देश के सियासी रण का आखिरी चरण संपन्न हो गया। वहीं गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की जनता ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लिया और बंपर वोटिंग की। इसी के साथ सियासी बाजार में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। खासकर तमाम एक्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाया जा रहा है।
कई सर्वे टीम ने एनडीए को 13 सीटें से रही है। कई ने तो 10-11 सीटें मिलते दिखाया जा रहा है।
ABP न्यूज सी वोटर ने झारखंड लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इस सर्वे के मुताबिक, झारखंड में NDA को 11-13, I.N.D.I.A अलायंस को 1-3 और अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान है। Axis My India ने झारखंड लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इस सर्वे के मुताबिक, झारखंड में NDA को 8-10 और I.N.D.I.A अलायंस को 4-6 सीटें मिलने का अनुमान है। TIMES -ETG ने झारखंड के लिए लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इस सर्वे के मुताबिक, झारखंड में भाजपा एकतरफा क्लीनस्वीप कर रही है। झारखंड में भाजपा 14 सीटों में से 13  और इंडिया गठबंधन को सिर्फ एक सीट मिलती दिख रही है। यहां याद दिला दें कि साल 2019 में भाजपा को 11 सीटें और आजसू को 1 सीट मिली थी। वहीं, झामुमो और कांग्रेस ने केवल 1-1 सीट पर कामयाबी पाई थी।
वहीं सियासी बाजार में गोड्डा लोकसभा सीट को लेकर तेजी से चर्चा शुरू हो गई है। इंडी गठबंधन के द्वारा प्रत्याशी बदलने का खामियाजा गठबंधन को भुगतना पड़ा है। जबकि संगठन के शीर्ष नेताओं ने पहले जिस प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाया था वह एनडीए प्रत्याशी को चुनौती देने में कारगर होता। एनडीए प्रत्याशी निशिकांत दूबे को इस चुनाव में कांग्रेस ने जीताने का काम किया है। मैथिल ब्राह्मण के गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में ये वोटर नहीं आ पाए। ब्राह्मण वोट एनडीए के पक्ष में चला गया है। यदि इंडी गठबंधन दीपिका पाण्डेय को ही चुनाव लड़वाती तो रिजल्ट कुछ और होता। निश्चित रूप से एनडीए प्रत्याशी निशिकांत दूबे को निराशा हाथ लगती। इसके अलावा चुनाव में बीजेपी का आईटी सेल बहुत ही सक्रिय रहा। क्षेत्र के एक एक लाभुकों से मोबाइल पर संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे मे बातचीत किया। साथ ही आने वाले दिनों में और भी बेहतर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।
बहरहाल,चार जून को जब रिजल्ट आयेगा तभी पता चल लगेगा की गोड्डा का असली खिलाड़ी कौन होगा।तबतक कयासों का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *