नारी सम्मान के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है: डॉ. वंदना

रांची: रांची विश्‍वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं इंटर्नल कमेटी (महिला कोषांग) के संयुक्त तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व घोषित कार्यक्रम 4 एवं 5 मार्च को होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन आज दिनाँक 04 मार्च, 2025 को आर.यू. के 50 से ज्यादा महाविद्यालय एवं विश्‍वविद्यालय विभागों में प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राँची विश्‍वविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र एवं जंतुविज्ञान विभाग का संयुक्त कार्यक्रम डॉ. वंदना कुमारी, डीन साइंस के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. वंदना कुमारी ने कहा कि जब तक महिलाओं का सम्मान प्राप्त नहीं होगा तब तक विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महिला पुरुष में समानता आज
भी पूरी तरह नहीं आई है इसके लिए सभी को सामुहिक प्रयास करना पड़ेगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर. यू के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि किसी भी देश की महिलाओं का सम्मान होता है तो वो देश गौरवान्वित होता है। उन्होंने कहा कि देश के आजादी के 78 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी आज भी लिंग समानता, महिला दुर्व्यवहार समाज में दिखाई पड़ रहा है जो किसी भी समाज के लिए घातक है।
आज दोनों विभागों में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों विभागों के 125 छात्र छात्राओं ने भाग लिया एवं अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वनस्पतिशास्त्र के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. लाडली रानी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जंतु विज्ञान विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सीमा केशरी ने किया।
कार्यक्रम को भौतिकी विभाग अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राधा कृष्ण झा, डॉ. बिनोद कुमार महतो, डॉ. प्रभा, डॉ. श्वेता, डॉ सुनील कुमार झा ने भी संबोधित किया।
अंत में महिला सम्मान शपथ करके कार्यक्रम की समापन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम लीडर क्रमशः अल्बेला, अंकित, प्रीति, प्रिंस आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *