श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल कार्यालय का उद्घाटन

बोकारो – श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन कंपनी के नेशनल सेल्स हेड, आशीष सिंह ने फीता काटकर चास स्थित तेलीडीह में किया । उद्घाटन समारोह की शुरुआत मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ l मिस्टर सिंह के ओजस्वीपूर्ण संबोधन ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों के मनों को मोह लिया l उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस सिर्फ एक जीवन बीमा कंपनी नहीं है अपितु यह एक बिजनेस मॉल की तरह काम करता है जिसमें एक ही छत के नीचे वित्तीय क्षेत्र के लाइफ इंश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट, मंथली इनकम स्कीम, नेशनल पेंशन स्कीम एवं सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, सभी मौजूद हैं l श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस पूरे भारत में अपनी 700 से ज्यादा शाखाओं के जरिए अपनी इस मूलभूत सिद्धांत के माध्यम से काम करती है जिसके कारण कंपनी के सारे प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को यहां काम करने में काफी आसानी होती है एवं सारे ग्राहकों को एक ही छत के नीचे उनके जरूरत के अनुसार सारे उत्पाद उपलब्ध हो जाते हैं l कार्यक्रम के समापन में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, निकेश कुमार सिन्हा एवं बोकारो शाखा कॅ प्रबंधक वीरेंद्र कुमार चौबे एवं सुजीत सिंह ने अपने-अपने विचार रखे lधन्यवाद ज्ञापन करते हुए शाखा प्रबंधक वीरेंद्र चौबे ने कहा कि आपका दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत आपको वह सफलता दिलाये जिसके आप हकदार हैं। आप एक मेहनती प्रबंधक, एक समर्पित व्यक्ति और किसी भी टीम के लिए एक सच्ची संपत्ति हैं। आप मजबूत, सक्षम और लचीले हैं, आपके पास वह सब कुछ है जो आपके रास्ते में आने वाली किसी भी बाधा को दूर करने के लिए आवश्यक है। वक्ताओं के साथ-साथ इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड रीजनल ऑफिस के सभी मंडल प्रबंधक , शाखा प्रबंधक, पंटूला किरण कुमार, मनोज महतो, जयनाथ ठाकुर और सभी डेवलपमेंट मैनेजर, संजीव सिंह, राजेश दास, रामानंद यादव, कुमार सागर, नंदलाल दास, धर्मेंद्र कुमार, सुभाजित दास, भीम महली, बेनी कुमार सिंह, कल्पना साह, प्रियंका कुमारी एवं अन्य सभी बिजनेस लीडर और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे । l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *