भारी बारिश को देखते हुए सभी स्कूल 19-20 को बंद,डीसी ने दिया आदेश

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र, राँची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन (बुलेटिन-07) के अनुसार, 18 जून 2025 से 21 जून 2025 तक झारखंड राज्य में अत्यधिक वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार, खूंटी जिला 19 जून से 20 जून तक संभावित भारी वर्षा की श्रेणी में “रेड ज़ोन” में चिह्नित किया गया है।
उक्त चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन खूंटी की ओर से उपायुक्त श्रीमती आर. रॉनिटा ने सुरक्षा की दृष्टि से खूँटी जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालयों सहित) तथा निजी विद्यालयों में कक्षा केजी (KG) से कक्षा आठवीं (VIII) तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ दिनांक 19.06.2025 एवं 20.06.2025 को स्थगित रखने का आदेश जारी किया है।
उपायुक्त ने सभी अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे इस निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित करें तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *