युवा राजद की बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव,समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्यकर्ता रहे हमेशा तैयार
रांची: प्रदेश राजद कार्यालय में रविवार को युवा राजद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा राजद के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष रंजन यादव उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य रांची जिला युवा राजद के संगठनात्मक विस्तार से जुड़ा था। रांची जिला युवा राजद अध्यक्ष कमलेश सिंह के सुझाव पर रांची जिला में और रांची जिला के विभिन्न प्रखण्ड में युवा राजद के संगठन में मजबूत और कर्मठ पदाधिकारियों का नियुक्ति किया गया प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव के मार्गदर्शन में। रंजन यादव ने सभी नवनियुक्त युवा राजद के पदाधिकारियों को राजद के मूल्यों तथा विचारधारा से अवगत कराया और दिशानिर्देश दिया की पाटी में युवाओं को भारी संख्या में जोड़ें और राजद को तथा श्री लालू यादव और युवा नेता तेजस्वी यादव के हाथों को झारखण्ड में मजबूत करें।
इन्हें दी गई जिम्मेवारी ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष आशिफ आलम,ईनामुल अंसारी प्रखंड उपाध्यक्ष ओरमांझी, तौफीक रजा प्रखंड अध्यक्ष कांके, सरिता कुमारी प्रखंड अध्यक्ष रातू, मुश्ताक अंसारी जिला महासचिव, विक्रांत भगत प्रखंड अध्यक्ष नगरी,राजू खान प्रखंड अध्यक्ष मांडर, मोहम्मद सलमान कांके,संपत कुमार प्रखंड अध्यक्ष नामकुम, उस्मान खान जिला महासचिव, आफताब जिला सचिव,अशोक यादव प्रखंड अध्यक्ष बेड़ों, रेणुका देवी प्रखंड अध्यक्ष बुढ़मू,सरवर मियां प्रखंड अध्यक्ष ईटकी,अजीत केशरी प्रखंड उपाध्यक्ष ईटकी, रितिक राज आर्यन जिला महासचिव, इम्तियाज जिला सचिव,सलीम जावेद जिला उपाध्यक्ष।
बैठक में मुख्य रूप से छतरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रत्यासी विजय राम ,युवा राजद प्रदेश महासचिव श्री मंतोष यादव,युवा राजद प्रवक्ता श्री क्षितिज मिश्रा,युवा राजद प्रदेश सचिव अभिराज राय उपस्थित थे।

