भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य के सभी14 लोकसभा सीट जीतने का संकल्प

रांची: कर्नाटक की हार के बाद भाजपा इसपर मंथन में लग गई है। साथ ही मिशन 2024 की तैयारी में जुट गई है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई।इसमें झारखंड के सभी14सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प लिया गया। यह बैठक महिलौंग स्थित सरला बिरला स्कूल के सभागार में हुई।
इसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित एवम महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश प्रभारी एवम राज्यसभा में मुख्यसचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई,नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया।
वन्देमातरम गान के साथ बैठक प्रारंभ हुई।संचालन प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू एवम बालमुकुंद सहाय ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रदेश महामंत्री एवम महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन विधायक कोचे मुंडा ने किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक संपन्न हुई।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि देश की जनता की चाहत, तीसरी बार मोदी सरकार। मोदी सरकार के 9वर्ष भारत के स्वाभिमान और सम्मान का वर्ष है। यह गांव गरीब किसान के कल्याण का वर्ष है। यह अंत्योदय से सर्वोदय का वर्ष है। यह देश को निराशा से आशा में बदलने का वर्ष है। यह बढ़ती अर्थव्यवस्था का वर्ष है,भारत की दुनिया में बढ़ती साख का वर्ष है।यह आत्मनिर्भर भारत का वर्ष है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इन उपलब्धियों के साथ 30मई से 30जून तक चलने वाले महासंपर्क अभियान को सफल बनाएंगे।
कहा कि यह महासंपर्क अभियान पार्टी को सर्व स्पर्शी,सर्व व्यापी ,सर्व समावेशी बनाने के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का अभियान है साथ ही 2024में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का दृढ़ संकल्प भी है।
उन्होंने कहा जनता झारखंड की 14लोकसभा सीट पर भाजपा एवम एनडीए उम्मीदवार को जीत दिलाने केलिए कमर कसकर तैयार है।
उन्होंने कहा कि जनता भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से निजात चाहती है। डबल इंजन सरकार की विकास गाथाएं जनता याद कर रही है। तथा ठगबंधन को सबक सिखाने के अवसर का इंतजार कर रही है।
उन्होंने कहा कि हम यह कार्यसमिति बैठक एक कार्यशाला की तरह संपन्न हुई ।उन्होंने निर्णयों और संकल्पों को धरातल पर उतारने का आह्वान किया।
उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से महासंपर्क अभियान के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान एवम आजीवन सहयोग निधि अभियान को सफल बनाने का भी आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी एवम राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई* ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत माता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित
उन्होंने कहा कि जनता को देश की रक्षा और विकास के लिए नरेंद्र मोदी जी के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
श्री वाजपेई ने कहा कि पाकिस्तान के घर में घुसकर जवाब देने वाले प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी है।
उन्होंने कहा कि महा संपर्क अभियान में हम हर घर की चौखट पर जाएं और प्रधानमंत्री जी के संदेश को पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि महासंपर्क अभियान को को सिर्फ अभियान की तरह नही बल्कि भारत माता की सेवा मानकर सफल बनाएं।
उन्होंने नई पीढ़ी को डिजिटल माध्यम से जोड़ने का आह्वान किया।
नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने कहा कि आज देश में कश्मीर फाइल और केरला स्टोरी यदि पर्दे पर दिखाई जा रही तो यह नरेंद्र मोदी सरकार के कारण ही संभव है अन्यथा कांग्रेस सहित यूपीए गठबंधन की सरकारें तो सच्चाई पर हमेशा पर्दा डालती रही है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास की पर्याय है।झारखंड में जो भी विकास दिखता है वो भाजपा सरकार की देन है। भाजपा सरकार के पूर्व बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव से जनता परिचित है। कैसे अनुसंशाओं के आधार पर चीनी परमिट, गैस सिलेंडर, टेलीफोन मिलते थे देश की जनता जानती है।
उन्होंने कहा कि महासंपर्क अभियान में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार की लूट और झूठ,भ्रष्टाचार को भी उजागर करें।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास* ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे भ्रष्टाचार मुक्त अभियान में सारे भ्रष्टाचारी एक जुट हो रहे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत केलिए दृढ़ संकल्पित है।
कहा कि 9वर्षों की उपलब्धियां बेमिसाल हैं। प्रधानमंत्री जी ने नजदीक से गरीबी देखी इसलिए उन्होंने करोड़ों बेघरों को घर दिए,शौचालय दिया,बिजली और नल से जल की सुविधा दी। आयुष्मान भारत योजना से गरीबों के इलाज की गारंटी दी।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के साथ देश की विघटनकारी ताकतें भी आज मोदी सरकार के खिलाफ सक्रिय हो रही है। हमे उनके मंसूबों पर पानी फेरने केलिए संपर्क को संवाद को जनता से बढ़ाना है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार के 9वर्ष आदिवासी दलित पिछड़े समाज के उत्थान का वर्ष है। यह समाज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की मुख्यधारा में तेजी से जुड़ा है। लोक कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की दिशा में सार्थक प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी* ने कहा कि राज्य में 80 लाख लोगों तक संपर्क स्थापित कर महासंपर्क अभियान को सफल बनाएं।
कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है। आपके पास उपलब्धियों का भंडार है। जनता मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ता देखना चाहती है।
उन्होंने महासंपर्क अभियान के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान,और आजीवन सहयोग निधि अभियान को भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने 30मई से 30जून तक चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि महासंपर्क अभियान तीन चरणों में होंगे। जिसमे 25मई तक अभियान को सफल बनाने केलिए सभी सांगठनिक रचना खड़ी हो जायेगी।
कहा कि 29मई को प्रदेश की राजधानी में केंद्रीय मंत्री की प्रेसवार्ता,सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स मीट आयोजित होगा।

30.. 31मई को लॉन्च रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री जी महासभा कर अभियान का शुभारंभ करेंगे।

2और 3जून को लोकसभा स्तरीय विकास तीर्थ का आयोजन होगा।
4जून को लोकसभा स्तरीय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स मीट होंगे।
5..6जून और 19..20जून को विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
7..8जून को विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन के साथ परिचर्चा होगी।
10..11जून को लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन होगा।

12,13एवम 14जून को विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन होगा।
15जून को लोकसभा स्तरीय प्रेसवार्ता आयोजित होगी।
16एवम 17जून को लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन होंगे।
21जून को योग दिवस का आयोजन विधानसभा स्तर पर होगा।
23जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी बूथ स्तर पर संवाद करेंगे।
25जून को मन की बात कार्यक्रम और प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मोदी सरकार के 9वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा होगी।

30जून को हुल दिवस कार्यक्रम शक्तिकेंद्र पर आयोजित कर भाजपा सरकार द्वारा जनजाति समाज के उत्थान केलिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा होगी।
कहा कि 20से 30जून तक घर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमे सभी घरों तक मोदी सरकार के 9वर्षों की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता पहुंचेंगे,चर्चा करेंगे तथा मिस्ड कॉल के माध्यम से समर्थन भी प्राप्त करेंगे।

बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, डॉ यदुनाथ पांडेय,दिनेशानंद गोस्वामी,अभयकांत प्रसाद,प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री राज पालीवार, गंगोत्री कुजूर,विनोद शर्मा,विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, प्रणव वर्मा ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय प्रदेशमंत्री विधायक नवीन जायसवाल,मुनेश्वर साहू,काजल प्रधान,रीता मिश्रा,मिस्त्री सोरेन,शर्मिला रजक,कोषाध्यक्ष दीपक बंका,कार्यालयमंत्री हेमंत दास,सहकर्यालय मंत्री सूरज चौरसिया,प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख पंकज सिन्हा,राजश्री जयंती,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सह प्रभारी अशोक बड़ाइक,प्रेम मित्तल,रमेश राजीव तिवारी,तारिक इमरान प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा प्रतुल शाहदेव,मिस्फिका हसन सरोज सिंह,अविनेश कुमार सिंह,कुणाल षाडंगी,रवि भट्ट सहित प्रदेश के विभाग प्रकोष्ठ के संयोजक, कार्यसमिति के सदस्य,विशेष आमंत्रित सदस्य,सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवम महामंत्री,जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी,एवम महासंपर्क अभियान केलिए गठित प्रदेश एवम जिलों के संयोजक,सह संयोजक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *