झारखंड विधानसभा का आज आखिरी दिन,सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर तकरार

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन होगा, जहां कई विधायी कार्य पुरे किये जायेंगे। इसके बाद सदन के सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जायेगा। सदन के पहले पाली में प्रश्नकाल निर्धारित है। जहां विधायक अपने सवाल रख सकते हैं।
यह उम्मीद लगाई जा रही हैं कि सदन सत्र के दौरान कांग्रेस की ओर से दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है. वहीं अब तक कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव व सत्ता पक्ष के कई अन्य सदस्य गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग सदन में रख चुके हैं। वहीं अब तक के हुए सदन की कार्यवाही में प्रथम अनुपूरक बजट के अलावा पांच महत्वपूर्ण विधेयक पारित किये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *