चौथे चरण में पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक कार्यालय में रही चहल-पहल

गणादेश ब्यूरो
वेस्ट बोकारो (घाटो): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में काफी उत्साह का माहौल गुरुवार को देखा गया। अपने – अपने पंचायत के धार्मिक स्थलों में माथा टेककर प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही प्रत्याशियों ने चौथे चरण में प्रस्तावक एवं समर्थन के साथ ब्लॉक कार्यालय नमांकन पर्चा भरने पहुंचे। इससे पूर्व प्रत्याशियों ने गाने बाजे के साथ अपने पंचायतों मे भ्रमण किया। बारूघूटू मध्य पंचायत से पूर्व मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी की पत्नी नीलम देवी, संतोष कुमार गुप्ता की पत्नी समाजसेवी वंदना गुप्ता, अशोक यादव की पत्नी सावित्री यादव, पूर्व मुखिया मीना यादव, छोटू खान की पत्नी अनीसा परवीन, बारूघुटू पूर्वी से वासुदेव पासवान की पत्नी आशा देवी, बारूघुटू पश्चिमी से पंकज कुमार उर्फ गोनू, सोनडीहा पंचायत से देवनारायण साव की पत्नी उमा कुमारी, पूर्व मुखिया द्वारिका महतो की पत्नी तरुणा देवी, बड़गांव पंचायत से सदानंद धोबी की पत्नी अनिता देवी, राजेश रविदास की सुनीता देवी, अनिल कुमार दास की पत्नी पूनम देवी, पवन कुमार की पत्नी बुलबुल कुमारी, नावाडीह से संजय प्रसाद व रामप्रसाद महतो, बसंतपुर पंचायत से पूर्व मुखिया निर्मल महतो की पत्नी रेखा देवी ने मुखिया पद के लिए नामांकन कराया। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए बारूघुटू मध्य से पंचायत समिति सदस्य भाग एक के लिए राजीव पाठक की पत्नी अर्चना पाठक एवं भाग दो से अमित सिन्हा उर्फ मंटू सिन्हा की पत्नी अनामिका सिन्हा, बारूघुटू पश्चिमी से मो. रब्बानी की पत्नी शमा परवीन,बारूघुटू पूर्वी से भाग एक के प्रकाश मिश्रा के पुत्र रविभूषण मिश्रा,शैलेश साव, रियाज अहमद उर्फ राजू, सोनडीहा से दिनेश्वर महतो की पत्नी बबीता देवी, मुकेश कुमार की पत्नी यशोदा देवी, बड़गांव से लालो रजक, भोला रविदास, महेंद्र रविदास तथा सारुबेड़ा से चंदन भुइयां ने नामांकन कराया। जिला परिषद भाग दो से बंजी बारूघुटू उत्तरी से नंदकिशोर प्रसाद की पत्नी रश्मि प्रसाद, भाग चार से अरविंद कुमार व त्रिभुवन प्रसाद ने नामांकन कराया है। इसके अलावा वार्ड सदस्यों में बारूघुटू मध्य से सुनैना सिंह, प्रीति सिंह, शशि कुमार पाठक, राधा देवी, प्रेम ठाकुर, दीप तिर्की, गंगा देवी, फरीदा खातून, सजमा खातून, विक्की राम, पुष्पा सिन्हा एवं मो. अख़्तर हुसैन, बारूघूटू पूर्वी से सरस्वती देवी, लखी देवी, रौशनी देवी, पश्चिमी से सुनीता, फातिमा परवीन, ज्योति कुमारी, रीना देवी एवं सारुबेड़ा से सुनीता देवी ने नामांकन कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *