रामगढ़ में बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बाल पर जीएस ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपये लूटे,अपराधियों का एक पिस्टल घटना स्थल पर गिरा
रांची : झारखंड में बेखौफ अपराधियों ने अपना तांडव करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार की शाम रामगढ़ में जीएस ज्वेलरी शॉप में हथियार के बल पर लाखों रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर जीएस ज्वेलरी के मैनेजर आशीष कुमार को पिस्टल की बट से मार कर घायल कर दिया। वहीं फरार होने के दौरान अपराधियों का एक पिस्टल घटना स्थल पर ही गिर गया। अपराधी बाइक से पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की है। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ किया है। साथ ही जल्द ही अपराधियों के गिरफ़्तारी करने का भरोसा दिया है। घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि थोड़ी देर में दुकान बंद करने ही वाला था कि अचानक बाइक पर तीन अपराधी हथियार लहराते हुए पहुंचा और रुपये और जेबर मांगने लगे। विरोध करने पर मुझे रिवाल्वर की बट से घायल कर दिया और दुकान से पांच लाख रुपये और कुछ सोना-चांदी लूट कर फरार हो गए।
इस घटना के बाद आसपास के सोना-चांदी दुकानदारों में भय का माहौल है। दुकानदार शहर के ज्वेलरी दुकानों में सुरक्षा की मांग करने लगे हैं।



