पुलिस रिमांड में आरोपी पति ने उगले कई राज

बोरियों: बोरियो थाना क्षेत्र के चटकी पहाड़ में हुए मलोती सोरेन हत्याकांड को लेकर पुलिस रिमांड में आरोपी पति तालु किस्कू ने पुलिस के सामने कई राज खोले। शुरुआती पुछताछ में उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की बहुत प्रयास किए, कड़ी पुछताछ करने करने पर हत्याकांड में सलिप्त तीन लोगों का नाम लिया। इसके बाद पुलिस छापेमारी कर मड़वा से मंडल मुर्मू, दलदली से होपना हांसदा को, तथा चटकी से नारायण मुर्मू को गिरफ्तार कर लाया गया।

बेहोश होने पर जिंदा काट डाला गला।

पुलिस रिमांड में आरोपी पति तालु किस्कू ने राज खोलते हुए बताया पहले पत्नी को जंगल के पास ले जाकर थप्पड़ से मारने पर बेहोश हो गई। तालु किस्कू के साथी मंडल मुर्मू चिमनी ले गया था। उसी चिमनी से तालु ने मलोती का बेरहमी से गला काट डाला। इसके बाद नारायण मुर्मू एवम मंडल मुर्मू ने हाथ पकड़े हुए थे इसी दौरान हाेपना ने चिमनी से बीच पेट फाड़ डाला। इस हत्या के बाद सभी ने मिलकर शव को ठिकाना लगाने के बाद घटनास्थल पर जहर का शीशी रख दीया।

इधर मलोती सोरेन के बड़े बेटे रूबेन किस्कू ने बताया 27 अप्रैल को पापा ने मम्मी को मारपीट कर सर से खून निकाल दिया था। इसके बाद कपड़े एवं सर मे लगे खून धोने के बहाने मम्मी को झरना ले जानें की बात कह कर गई, उसके बाद पापा केवल अकेले आए, मम्मी के बारे में पूछने पर उन्होंने ही उल्टा मुझसे पूछने लगा मम्मी कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *