एक्शन में कृषि मंत्री दीपिका पांडे,विभाग को75 दिनों का एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश

रांची: हेमंत सोरेन कैबिनेट 3.0 में कृषि पशुपालन एवम सहकारिता मंत्री दीपिका पांडे मंत्रालय की जिम्मेवारी संभालने के साथ ही एक्शन में हैं। कम समय में अधिक से अधिक विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हमेशा तत्पर हैं।

इसी कड़ी में उन्होंने विभाग के अधिकारियों को75 दिनों का एक्शन प्लान तैयार करने का आदेश दिया है। इस दौरान सभी लंबित कार्यों का निपटारा किया जायेगा।
मौके पर उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल को देखते हुए विभाग को 75 दिनों का एक्शन प्लान बनाने को कहा है। इसमें अधिक फोकस लंबित कार्यों पर होगा। जैसे कोल्ड सोरेज का निर्माण ,कृषकों का कर्ज माफी ,पशुपालन डॉक्टर की कमी को पूरा किया जायेगा,कृषक मित्र,कृषक सखी बनाने सहित कई कार्यों को इस75दिनों के अंदर पूरा करना है। साथ ही विभाग में जो भी गड़बड़ियां हैं उसे दुरुस्त किया जायेगा। विभाग में जो काम है उसे समय पर करने की बात कही गई है। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मी के ऊपर एक्शन लिया जायेगा।
मंत्री ने कहा कि मेरा फोकस राज्य के कृषकों की स्थिति को ठीक करने की है,उसे अधिक से अधिक आमदनी कराने की है। साथ कृषकों के द्वारा उत्पादित अनाज को मंडी प्रदान करना और उसका भुगतान करना है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को धान बीज और फल सब्जियों की खेती के लिए बीज समय पर उपलब्ध कराना होगा। किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करना होगा।
मंत्री ने कहा कि झारखंड के कई जिले में आदिवासी- मूलवासी महिलाएं मशरूम की खेती करती हैं। उनको तकनीकी ढंग से मशरूम का उत्पादन के बारे में जानकारी दी जायेगी। साथ ही उन्हें बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि झारखंड में कृषि के क्षेत्र में असीम सभावनाएं हैं। उन्हे प्लानिंग कर आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *