11 वर्षों में असंभव को संभव किया मोदी सरकार ने,विपक्षी भी तारीफ करने को मजबूर: स्मृति ईरानी

रांची: प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि 11 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने असंभव को भी संभव किया है। आज दुनिया भारत को सम्मान के साथ देख रही है। दुनियां में तिरंगे की ताकत बढ़ी है।
कहा कि आज भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता और प्रबुद्ध देशवासी जिन्होंने अपने सहयोग से तीसरी बार मोदी सरकार बनाया है वे गौरव का अनुभव करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट कर रहे।
कहा कि जब विकास की बात होती है तो केंद्र में गरीबों को रखा जाता है। 50 करोड़ लोगों को जनधन खाता के माध्यम से देश की तिजोरी से जोड़ा गया। 45 लाख करोड़ रुपए सीधे डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजे गए।
कहा कि बहुआयामी गरीबी से उबारने के संकल्प के कारण आज 25 करोड़ नागरिक तीव्र गति से उन्नति के पथ पर अग्रसर हुए हैं। 81 करोड़ लोगों को अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्रतिमाह 5 किलो मुफ्त अनाज के रूप में मिल रहा है।
कहा कि 4 करोड़ गरीबों के सिर पर पक्के छत की सुविधा जिसमें 73% मालकिन महिलाएं ,और 15 करोड़ घरों तक नल से जल की सुविधा पहुंचना यह सुशासन और कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है।
कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ गरीबों के घर शौचालय निर्माण ने महिलाओं बेटियों की इज्जत ,लाज को सुरक्षित किया है। साथ ही उज्जवला गैस योजना के माध्यम से 12 करोड़ घरों तक धुआं मुक्त रसोई ने महिलाओं के दुखदर्द को कम किया है।
कहा कि गरीब कल्याण के साथ किसान कल्याण भी मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है।आज डीबीटी के माध्यम से देश के 11 करोड़ किसानों के खाते में प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपए पहुंच रहे है।कहा कि यूपीए सरकार की तुलना में देश का कृषि बजट 5गुना बढ़ा है। 3लाख 70 हजार करोड़ रुपए किसानों को प्राप्त हुए।25 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड और 1.75 हजार करोड़ रुपए फसल बीमा योजना में किसानों को प्राप्त हुए है। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5लाख तक बढ़ाई गई।
कहा कि मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। आर्मी में स्थाई कमीशन की व्यवस्था से सेना में अधिकारी बनने का अवसर,सैनिक स्कूल में लड़कियों का नामांकन मोदी सरकार की सार्थक कोशिश है।
कहा कि संसद के नवनिर्मित भवन में पहला बिल महिलाओं केलिए 33% आरक्षण की सुविधा का रहा जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी।
कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.25 करोड़ खाते खुले, स्तनपान कराने वाली और गर्भवती महिलाओं केलिए 18593 करोड़ रुपए खर्च किए गए ।10 करोड़ महिलाओं के द्वारा देश में 90 लाख स्वयं सहायता समूह चल रहे जो 6.40 लाख गांव में सेवा दे रही। अब तो महिलाएं ड्रोन दीदी भी बन रही।
कहा कि भारत ने कोविड काल में सिर्फ 140 करोड़ लोगों की जान नहीं बचाई बल्कि 160 राष्ट्रों तक वैक्सीन देकर विश्व बंधुत्व की सोच को मजबूत किया।
कहा कि जम्मू कश्मीर में हाल में उद्घाटित विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज की सराहना विपक्षी दल के मुख्यमंत्री ने की ये है मोदी सरकार का सबका साथ सबका विकास।
कहा कि देश की नारियों की पूजा शक्ति,लक्ष्मी और सरस्वती के रूप में हुई लेकिन सिंदूर ऑपरेशन ने एक नए शौर्य,साहस और धैर्य को प्रकट किया है।
भारत का स्वदेशी रक्षा तंत्र आज तेजी से आगे बढ़ रहा।भारत के रक्षा उपकरणों का निर्यात 34 गुना बढ़ गया है।
कहा कि धारा 370 की समाप्ति, अयोध्या राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ,महाकाल कोरिडोर निर्माण जैसे कार्य भारत की राष्ट्रीय एकात्मता और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित रहा है।
कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास को साकार कर रही।आज मोदी सरकार में 68% मंत्री एसटी एससी और ओबीसी वर्ग से हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ झारखंड के सर्वांगीण विकास केलिए मोदी सरकार समर्पित है।
प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती से 24 हजार करोड़ रुपए की जन मन योजना से आदिवासी गांव के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया है।
कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ता सेवा,सुशासन ,गरीब कल्याण के कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने केलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके कैबिनेट के सभी मंत्रीगण का आभार प्रकट करते हैं।
प्रेसवार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *