संजय सेठ के केंद्रीय मंत्री बनने से रांची सहित पूरे झारखंड का होगा चहुंमुखी विकास:संजीव विजयवर्गीय

रांची: केंद्र में मोदी 3.0 कैबिनेट में राजधानी रांची से दूसरी बार निर्वाचित बीजेपी सांसद संजय सेठ को मंत्री बनाए जाने की खबर से प्रदेश बीजेपी के नेता और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर सह रांची लोकसभा चुनाव के संयोजक संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि मोदी 3.0 कैबिनेट में रांची के सांसद संजय सेठ को मंत्री की सूची में शामिल किया गया है। इससे रांची ही नहीं पूरे झारखंड में विकास को एक नया आयाम मिलेगा। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ रांची की जनता को मिलेगा। रांची के सांसद संजय सेठ को रांची की जनता ने भारी मतों से विजय बनाया है, उनके विकास कार्यों पर विश्वास किया है। यह विकास निरंतर रहेगा।
उन्होंने कहा कि देवतुल्य पीएम मोदी के कैबिनेट में संजय सेठ को रहने का मौका मिलेगा।
संजीव विजय वर्गीय ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से केंद्र सरकार का लगातार सहयोग मिल रहा है। सांसद संजय सेठ रांची के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को उतारने का काम किया है। संजय सेठ के परिश्रम का फल पीएम मोदी ने देने का काम किया है। मुझे विश्वास है कि संजय सेठ राजधानी रांची की जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *