10 अक्टूबर सोमवार का राशिफल एवम पंचांग
मेष: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान – सम्मान बढेगा । किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा।
वृष: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
मिथुन: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उन्हें कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। आज दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।
कर्क: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे । साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें । इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा ।
सिंह:आज आपका दिन सही रहेगा। आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।
कन्या: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।
तुला: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा बस आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। साथ ही किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।
वृश्चिक: आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु: आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा ।
मकर: आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगी। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ: आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।
मीन: आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌞ll ~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞*
🌤️ *दिनांक – 10 अक्टूबर 2022*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – कार्तिक*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – प्रतिपदा 11अक्टूबर रात्रि 01:38 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र – रेवती शाम 04:02 तक तत्पश्चात अश्र्विनी*
🌤️ *योग – व्याघात शाम 04:43 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 08:01 से सुबह 09:29 तक*
🌞 *सूर्योदय – 05:43*
🌦️ *सूर्यास्त – 05:32*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण –
🔥 *विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌷 *कार्तिक मास* 🌷
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “कार्तिकं तु नरो मासं यः कुर्यादेकभोजनम्। शूरश्च बहुभार्यश्च कीर्तिमांश्चैव जायते।।” जो मनुष्य कार्तिक मास में एक समय भोजन करता है, वह शूरबीर, अनेक भार्याओं से संयुक्त और कीर्तिमान होता है।*
💥 *कार्तिक में बैंगन और करेला खाना मना बताया गया है .?*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 66 जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में अन्न का दान करता है, वह दुर्गम संकट से पार हो जाता है और मरकर अक्षय सुख का भागी होता है ।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार कार्तिक में गुड़ का दान करने से मधुर भोजन की प्राप्ति होती है*।
🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार- ‘मासानां कार्तिकः श्रेष्ठो देवानां मधुसूदनः। तीर्थ नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।’*
➡ *अर्थात मासों में कार्तिक, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं।*
🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार- ‘न कार्तिसमो मासो न कृतेन समं युगम्। न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगया समम्।’*
➡ *अर्थात कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं, सतयुगके समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगाजीके समान कोई तीर्थ नहीं है।*
🙏🏻 *भगवान श्री कृष्ण को वनस्पतियों में तुलसी, पुण्य क्षेत्रों में द्वारिकापुरी, तिथियों में एकादशी और महिनों में कार्तिक विशेष प्रिय है- कृष्णप्रियो हि कार्तिक:, कार्तिक: कृष्णवल्लभ:। इसलिए कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना गया है।*
🌷 *कार्तिक मास* 🌷
➡ *10 अक्टूबर से 08 नवम्बर तक कार्तिक मास है ।*
💥 *विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी अश्विन मास है ।*
🌷 *कार्तिक मास में वर्जित*
🙏🏻 *ब्रह्माजी ने नारदजी को कहा : ‘कार्तिक मास में चावल, दालें, गाजर, बैंगन, लौकी और बासी अन्न नहीं खाना चाहिए | जिन फलों में बहुत सारे बीज हों उनका भी त्याग करना चाहिए और संसार – व्यवहार न करें |*’
🌷 *कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी*
🙏🏻 *प्रात: स्नान, दान, जप, व्रत, मौन, देव – दर्शन, गुरु – दर्शन, पूजन का अमिट पुण्य होता है | सवेरे तुलसी का दर्शन भी समस्त पापनाशक है | भूमि पर शयन, ब्रह्मचर्य का पालन, दीपदान, तुलसीबन अथवा तुलसी के पौधे लगाना हितकारी है |*
🙏🏻 *भगवदगीता का पाठ करना तथा उसके अर्थ में अपने मन को लगाना चाहिए | ब्रह्माजी नारदजी को कहते हैं कि ‘ऐसे व्यक्ति के पुण्यों का वर्णन महिनों तक भी नहीं किया जा सकता |’*
🙏🏻 *श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ*
*करना भी विशेष लाभदायी है | ‘ॐ नमो नारायणाय ‘| इस महामंत्र का जो जितना अधिक जप करें, उसका उतना अधिक मंगल होता है | कम – से – कम १०८ बार तो जप करना ही चाहिए |*
🙏🏻 *प्रात: उठकर करदर्शन करें | ‘पुरुषार्थ से लक्ष्मी, यश, सफलता तो मिलती है पर परम पुरुषार्थ मेरे नारायण की प्राप्ति में सहायक हो’ – इस भावना से हाथ देखें तो कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी होता है |*
🙏🏻 *सूर्योदय के पूर्व स्नान अवश्य करें*
🙏🏻 *जो कार्तिक मास में सूर्योदय के बाद स्नान करता है वह अपने पुण्य क्षय करता है और जो सूर्योदय के पहले स्नान करता है वह अपने रोग और पापों को नष्ट करनेवाला हो जाता है | पूरे कार्तिक मास के स्नान से पापशमन होता है तथा प्रभुप्रीति और सुख – दुःख व अनुकूलता – प्रतिकूलता में सम रहने के सदगुण विकसित होते हैं |*
🙏🏻 *हम छोटे थे तब की बात है | हमारी माँ कार्तिक मास में सुबह स्नान करती, बहनें भी करतीं, फिर आस – पडोस की माताओं – बहनों के साथ मिल के भजन गातीं | सूर्योदय से पहले स्नान करने से पुण्यदायी ऊर्जा बनती है, पापनाशिनी मति आती है | कार्तिक मास का आप लोग भी फायदा उठाना |*
🌷 *३ दिन में पूरे कार्तिक मास के पुण्यों की प्राप्ति*
🙏🏻 *कार्तिक मास के सभी दिन अगर कोई प्रात: स्नान नहीं कर पाये तो उसे कार्तिक मास के अंतिम ३ दिन – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा को ‘ॐकार’ का जप करते हुए सुबह सूर्योदय से तनिक पहले स्नान कर लेने से महिनेभर के कार्तिक मास के स्नान के पुण्यों की प्राप्ति कही गयी है |*
🌞 *~ पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏



