देश को जोड़ने वाली भाषा है हिंदी :- सकलदीप

खूंटी:मुरहू स्थित  श्योर  सक्सेस  कोचिंग सेंटर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस बड़े उत्साह से संस्थापक सकलदीप भगत की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में “देश में हिंदी भाषा का महत्व व संस्कृति में योगदान” विषय पर छात्रा आरजू एवं आसना तथा शिक्षकोंं नेअपने विचार प्रकट किए। अपने सम्बोधन में निदेशक सकलदीप भगत ने कहा कि हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है। 14 सितंबर को देश भर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था और इसके बाद14 सितम्बर1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा देश की स्वतंत्रता और विकास में हिंदी भाषा का अहम योगदान है। हिंदी से ही हिंद है। विश्व की सबसे बड़ी भाषा हिंदी है। विद्यार्थियों को आधुनिकता एवं अंग्रेजीयत से अलग होकर हिन्दी की रोचकता और महत्ता को जानने पहचानने की जरूरत है। आज हिंदी भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में बोली समझी जाने वाली विश्व भाषाओं में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है।आज विद्यार्थियों के बीच अंग्रेजी भाषा के प्रति बढ़ते लगाव और हिंदी भाषा की अनदेखी करने की वजह से हिंदी प्रेमी बेहद निराश हैं। यही वजह है कि हर साल देशभर के लोगों को अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। यदि घर में बालक बिना अर्थ जाने ही आने वाले अतिथियों को अंग्रेज़ी में कविता सुना दे तो माता-पिता का मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है। हमें इन सब चीजों से अलग होकर हमें अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व को बढ़ावा देने की जरूरत है । कार्यक्रम का संचालन आसना प्रवीण ने किया। मौके पर सभी विद्यार्थी एव शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *