आजसू महिला सम्मेलन में बोली विजेता वर्मा,राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में विफल है हेमंत सरकार
विनोद बिहारी महतो की जयंती पर आजसू ने सभी 260प्रखंडों में किया महिला सम्मेलन
रांची : बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर शुक्रवार को आजसू पार्टी ने राज्य के 260 प्रखंडों में महिला सम्मेलन सम्मेलन का आयोजन किया।
इसी कड़ी में प्रदेश आजसू कार्यालय रांची में भी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत,प्रदेश महिला नेत्री विजेता वर्मा,नगर अध्यक्ष सीमा शर्मा सहित कई नेताओं ने बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित गया।
मौके पर डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी आधी आबादी को गोलबंद कर, उनके हक-अधिकार के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। राज्य में महिलाओं पर अत्याचार की घटना बढ़ रही है।विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति जनता को दिग्भ्रमित करने वाला है। उन्होंने कहा कि16 अक्टूबर को अखिल झारखण्ड महिला मोर्चा का सभी जिलों में जिला सम्मेलन तथा 6 नवंबर को राज्यस्तरीय अधिवेशन होना है।
वहीं प्रदेश महिला वरिष्ठ नेत्री विजेता वर्मा ने कहा पूरे राज्य में एकसाथ महिला सम्मेलन किया जा रहा है। इसमें महिलाओं के उत्थान के लिए चर्चा करेंगे। इसके बाद पूरे राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में महिला आयोग का पद खाली है। इसपर सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। महिला हिंसा की घटना में बढ़ोतरी हो रही है। महिलाओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। राज्य में दुष्कर्म की घटना में बढ़ोतरी हुई है। आजसू हमेशा से महिलाओं का सम्मान देने का काम किया है। सम्मेलन में नगर अध्यक्ष सीमा सिंह सहित कई नेत्री ने संबोधित किया।

