18 और 19 को कई स्थानों पर लू चलने की संभावना

रांची : मौसम केंद्र के मुताबिक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले के कई स्‍थानों पर लू चल रहे हैं। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र द्वारा 18 और 19 मार्च के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तब लू चलने लगती है। यदि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो इसे खतरनाक लू की श्रेणी में रखा जाता है। तटीय क्षेत्रों में जब तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो जाता है, तो हीट वेव चलने लगती है।

लू से बचने के लिए अपने होठों और आंखों को नम रखने का प्रयत्न करें। दोपहर के समय बाहर नहीं निकले। अगर बाहर जाना ही पड़े तो सिर व गर्दन को तौलिए या अंगोछे से ढंक लेना चाहिए। अंगोछा इस तरह बांधा जाए कि दोनों कान भी पूरी तरह ढंक जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *