हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रूप से सफल रहा :राजेश ठाकुर

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यसमिति बैठक में लिये गये निर्णय और आग्रह को स्वीकारते हुए भारत जोड़ो यात्रा के समाप्ति के उपरांत देश भर में सर्वप्रथम झारखंड आकर
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने विगत एक वर्ष से संगठन सशक्तिकरण में लगे झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की इस उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन के लिये झारखंड कांग्रेस परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है साथ ही साथ भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को झारखंड के अंदर सफल रूप से आयोजित करने के लिए पहले अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमिटी के बैठक में और अब कल मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा सार्वजनिक रूप से सराहना करने से झारखंड का एक एक कार्यकर्ता आज उत्साहित है और अगले 60 दिनों तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूरे जोश के साथ तैयार हैं l
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की साहेबगंज जिले के श्रीकुंड में गुमानी मैदान में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम की सफलता मे शामिल होने के लिए सभी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेताओं, गण,विधायक गण एवं सभी अग्रणी संगठन/ विभागों के अध्यक्ष एवं सभी ज़िलाध्यक्षों के प्रति भी आभार प्रकट किया है उन्होंने कहा की सामूहिक नेतृत्व और निर्णय के साथ एक के बाद एक हम सभी साथ मिलकर सभी कार्यक्रम को सफल बना पा रहे हैं उसी उत्साह एवं गतिशीलता के साथ हम घर घर कुंडी खटखटा कर राहुल गांधी जी के पत्र को लेकर पहुंचने का काम करेंगे l
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के प्रति आभार प्रकट करते हुऐ कहा की प्रभारी महोदय के निर्देशन व मार्गदर्शन से आज झारखंड कांग्रेस की सराहना सर्वत्र हो है साथ ही साथ कार्यक्रमों की निरंतरता एवं नियोजन से कार्यकर्तागण भी उत्साहित हैं और 2024 की तैयारी के लिये हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम हमारा लॉन्चिंग पैड है l
प्रदेश अध्यक्ष ने इस ‘हाथ से हाथ जोड़ो’अभियान के प्रभारी अर्जुन मोडवाडिया , राज्यसभा सांसद डॉ सैयद नासिर हुसैन, एवं राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिये आभार प्रकट प्रकट किया l
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा चरण है। घर घर पहुंचने वाले इस कार्यक्रम जन संवाद सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। यह अभियान दो महीने तक चलेगा यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में राज्य की सभी ग्राम पंचायतों / गांवों और मतदान केंद्रों को कवर करेगा।
उन्होंने कहा की यह जनसंवाद कार्यक्रम देश के 6 लाख गांवों ढाई लाख ग्राम पंचायतों और दस लाख मतदान केंद्रों तक पहुंचकर राहुल गांधी जी का संदेश और मोदी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट घर घर पहुंचाएगा उन्होंने कहा की कल ही कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी जी के संदेश पत्र की पचास हजार प्रति के वितरण के साथ इसका आगाज हो गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *