राज्यपाल ने किया राउंडटेबल लेडीज सर्कल फ़्रीडम ड्राइव फ़्लैग ऑफ़

रांची : रांची समारीटन राउंडटेबल एवं लेडीस सर्कल के फ़्रीडम ड्राइव को महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने शनिवार को राँची के राजभवन से राउंडटेबल के सदस्यों की गाड़ियों के क़ाफ़िले को फ़्लैग ऑफ़ किया।
राँची में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने अपना क़ीमती वक़्त और सहयोग दिया। फ़्रीडम ड्राइव का मक़सद लोगों में आज़ादी की अहमियत और फ़्रीडम थ्रु एडूकशन मोट्टो का प्रचार प्रसार करना है। उक्त जानकारी अध्यक्ष संदीप खेमका एवं पौरुष जैन ने दी।
मौक़े पर राँची समारीटन राउंडटेबल २४४ एवं लेडीस सर्कल 169 के सदस्य मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप खेमका, उपाध्यक्ष पौरुष जैन, अरविंद राजगढ़िया, सचिव अविराज अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, नीतीश जायसवाल, रितेश गुप्ता, अंशु गुप्ता, मनीष जैन, हर्षा जैन, स्नेहा जैन, सन्नी केडिया, राहुल सिंघानिया, खुश्बू सिंघानिया, अनीश सराफ, नेहा खेमका, प्रीति सराफ, प्रियंका भाटिया, ऋचा राजगढ़िया, अविनाश जैन, रैना जैन, अनिरुद्ध सरावगी, देवांश गरोड़िया, विवेक जैन, पीयूष सरावगी, नेहा सरावगी, चेतन जैन एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राउंडटेबल ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल हजाम बस्ती, हटिया राँची में पिछले ४ वर्षों में बारह क्लासरूम का निर्माण एवं टोयलेट ब्लॉक का निर्माण किया है।
इस स्कूल में आस पास के छह सौ से ज़्यादा बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे है।
साथ ही राउंडटेबल रांची करमटोली चौक पर रांची पुलिस के लिए स्मार्ट ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण करवा रही है ।
राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया युवाओं की एक सामाजिक संस्था है जो अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल का निर्माण करती है जिसके तहत देशभर में अबतक दस हज़ार से ज़्यादा क्लासरूम का निर्माण संस्था द्वारा किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *