मनरेगा कर्मियों की मांगों पर सरकार करेगी सकारात्मक विचार, प्रोजेक्ट भवन में हुई बैठक में हुआ संवाद
गणादेश,रांची : रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में सोमवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, जिसे मंत्री ने गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि उनकी न्यायसंगत मांगों पर सरकार सकारात्मक विचार करेगी।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प हमेशा से प्रत्येक कर्मी की गरिमा, अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा है। इसी भावना के साथ सरकार संवाद और समाधान की दिशा में ठोस पहल करेगी, ताकि मनरेगा कर्मियों की भूमिका और सशक्त हो सके।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन और मनरेगा आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरनवाल भी उपस्थित रहे।



