सुशासन आपके द्वार कार्यक्रम में “फर्जी नाम जुड़ें नहीं, वैध नाम छूटें नहीं” का जेडीयू ने दिया नारा
भागलपुर। “सुशासन आपके द्वार” अभियान के तहत मंगलवार को कहलगांव टाउन हॉल परिसर में जदयू द्वारा एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विधानसभा स्तरीय बीएलए-1 और बीएलए-2 के लिए आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश महासचिव इंजीनियर शुभानंद मुकेश ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी बीएलए-1 और बीएलए-2 प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं के नामों को सही ढंग से जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।
उन्होंने जोर देते हुए कहा:
“फर्जी नाम सूची में न जुड़ें और वैध नाम किसी भी स्थिति में छूटने न पाएं — इसी मूल मंत्र के साथ कार्य करें।”
महासचिव ने स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया हो या कट गया हो, तो उसका वैध दस्तावेज संबंधित बीएलओ को समय रहते उपलब्ध कराया जाए। इस कार्य में बीएलए की भूमिका सहयोगी एवं मार्गदर्शक की होनी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित जदयू के संगठन प्रभारी मनोज कुमार सिंह और जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बूथ स्तर पर कार्य कर रहे बीएलए प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष सहवाज आलम मुन्ना ने किया। बैठक में जदयू के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शैलेन्द्र तोमर, बीनू बिहारी, विनय सिंह, पंकज मंडल, प्रमोद मंडल, किशोर कुमार तांती, भानु यादव, मुमताज़ आलम, गुड्डू आजाद, गोलू मंडल, गुड्डू आज़ाद, नीतीश कुमार, जयप्रकाश महलदार, कैलाश विहारी, डॉ. विनय सिंह, मतवाला, वसीम अकरम, रूबी देवी, प्रदीप कुशवाहा, दिवाकर सिन्हा, गौतम शर्मा, वरुण भाटिया, विकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जेडीयू नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बीएलए प्रतिनिधियों को मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने और जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। जदयू ने स्पष्ट संदेश दिया कि आगामी चुनाव में संगठन बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करेगा।



