घाटशिला उपचुनाव : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो के 40 स्टार प्रचारक मैदान में, सोमेश सोरेन के पक्ष में करेंगे प्रचार

गणादेश,रांची : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसे चुनाव आयोग को सौंपा गया है। हेमंत सोरेन स्वयं मुख्य प्रचारक की भूमिका निभाएंगे और पूरे चुनाव प्रचार की रणनीति का नेतृत्व करेंगे।
झामुमो के इन स्टार प्रचारकों में कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता शामिल हैं, जिनमें प्रो. स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, फागु बेसरा, दीपक बिरुवा, सुप्रियो भट्टाचार्य, कल्पना मुर्मू सोरेन, बसंत सोरेन, जोबा माझी, डॉ. महुआ माजी, हफिजुल हसन, विकास मुंडा, मिथिलेश ठाकुर, अंजनी सोरेन, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, भुषण तिर्की, और विजय हांसदा जैसी चर्चित हस्तियाँ शामिल हैं।
पार्टी ने घाटशिला क्षेत्र में प्रचार के लिए वाहन पास जारी करने और नेताओं की यात्रा की सुविधा (वायु, रेल व सड़क मार्ग) की अनुमति भी मांगी है। उपचुनाव को लेकर झामुमो और भाजपा दोनों ही दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वहीं प्रशासन सुरक्षा व प्रचार व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। घाटशिला में अब चुनावी सरगर्मी चरम पर है और जनता में सोमेश सोरेन के समर्थन को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *