वार्ड 37 में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का भावी प्रत्याशी फूलकुमारी ने किया वादा

रांची : झारखंड में चुनाव आयोग द्वारा भले नगर निकाय चुनाव तिथि की घोषणा अबतक नहीं किया गया है,लेकिन संबंधित वार्ड से प्रत्याशी अपनी तैयारी में जुट गए हैं।

रांची नगर निगम में वार्ड 37 से भावी प्रत्याशी फूलकुमारी देवी रविवार को वार्ड 37 के जगरनाथपुर मौसीबाड़ी सहित कई जगहों पर जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुई और समाधान करने का भरोसा दिया। साथ ही आने वाले वार्ड पार्षद के चुनाव में सहयोग करने की अपील की। वार्ड के लोगों ने पानी,बिजली,सड़क, वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,राशन सहित कई समस्याओं को गिनाया और उपलब्ध कराने की बात कही। इस पर फूलकुमारी देवी ने कहा कि मुझे इस् बार सहयोग करिए,आपके वार्ड में जो भी समस्या है उसे दूर करूंगी। मैं पार्षद नहीं भी हूं तब भी लगातार आपके बीच रहकर आपकी समस्याओं का समाधान करती आई हूं। उन्होंने कहा कि पानी,बिजली,सड़क, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन कई लोगों को नहीं मिल रहा है। कई लोगों को राशन भी नहीं मिल रहा है। वार्ड पार्षद इनलोगों के बीच कभी आते ही नहीं हैं।
वहीं समाजसेवी राहुल कुमार ने कहा कि इस बार फूलकुमारी देवी को सहयोग करिए,वार्ड की समस्याओं को दूर किया जायेगा। राजद खटाल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने कहा कि वार्ड 37 की समस्या से मैं अवगत हूं। यहां के वर्तमान पार्षद लोगों के बीच जाते नहीं है। लोग मेरे पास अपनी समस्या लेकर आते हैं। मेने कई लोगों की समस्याओं का समाधान किया है और आगे भी करता रहूंगा। इस बार आपलोग आने वाले पार्षद चुनाव में फूलकुमारी देवी का सहयोग करिए,उन्हें पार्षद बनाइए। वार्ड 37 में कोई भी समस्या नहीं होगी। लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *