06 मार्च से 13 मार्च तक प्रदेश भाजपा सभी जिलों में करेगी अटल विरासत सम्मेलन:आदित्य साहू
रांची: प्रदेश भाजपा द्वारा अटल जन्म शताब्दी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 6 से 13 मार्च तक सभी सांगठनिक जिलों में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन होगा। यह जानकारी अटल जन्मशताब्दी समारोह के प्रदेश संयोजक सांसद आदित्य साहू ने दी।
श्री साहू ने बताया कि सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित विभिन्न सांगठनिक जिलों में प्रदेश के नेतागण शामिल होंगे। सम्मेलन में झारखंड निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संबोधन होगा ।साथ ही अटल जी के साथ जनसंघ एवं भाजपा में कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,उनके परिवारजन ,आपातकाल में संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 09 मार्च को कोडरमा में ,कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र कुमार राय देवघर में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ 08मार्च को गोड्डा में,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 13 मार्च को सरायकेला खरसावां में,,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 08 मार्च को रांची महानगर में,पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा 07 मार्च को सिमडेगा मे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी 10 मार्च को रांची ग्रामीण जिला में,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय 06 मार्च को लोहरदगा में, अभयकांत प्रसाद 08 मार्च को पाकुड़ में,पूर्व सांसद सुनील सिंह 08मार्च को पलामू में, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी 08मार्च को दुमका में सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
बताया कि 06 मार्च को पूर्व सांसद अजय मारू खूंटी में, 08मार्च को सांसद कालीचरण सिंह गढ़वा में,09 मार्च को बालमुकुंद सहाय धनबाद ग्रामीण जिला,श्याम नारायण दुबे लातेहार में,सुदर्शन भगत रामगढ़ में, सीपी सिंह धनबाद महानगर में 10 मार्च को अनंत ओझा जामताड़ा में, बिरांची नारायण पूर्वी सिंहभूम में,राज पलिवार हजारीबाग में,नारायण दास साहेबगंज में सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व सांसद समीर उरांव पश्चिम सिंहभूम में सम्मेलन में शामिल होंगे।

