बच्चों के लिए लगा निशुल्क नेत्र जाँच शिविर, बांटे गए मल्टीविटामिन सप्लिमेंट किट
रांची: लक्ष्यम स्कूल मेसरा राँची में ज़रूरतमंद बच्चों के लिए भगवान महावीर आई हॉस्पिटल, राउंडटेबल २४४, अध्यक्ष संतोष जैन, पंकज सेठी, कमल जैन, पूरणमल जैन, हरीश दोषी, गोविंद सरावगी के प्रयास से नेत्र जाँच शिविर लगा ।रांची समारिटन राउंडटेबल 244 एवं लेडीज़ सर्कल 169 ने राजधानी के स्कूल में बच्चों के बीच चार हज़ार मल्टीविटामिन सप्लिमेंट किट, सैकड़ो स्टेशनरी आइटम, वाल फैन, मैट, डेंटल किट बांटे।सभी सामग्रियां निशुल्क उपलब्ध कराई । साथ ही बच्चों के बीच स्नैक्स बांटी गई एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता करवाई गई।
मौके पर राउंडटेबल 244 के चेयरमैन आकाश खोसला, पौरुष जैन, सेक्रेटरी आदित्य कटारूका, आयुष मोदी, लेडीज़ सर्कल की चेयरपर्सन शिखा खोसला, आनंद माणेक, पूनम आनंद एवं अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहे ।



