रांची पुलिस के लिए निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

यूरांची : ट्रैफिक पुलिस रांची के जवानों के लिए शनिवार को पुलिस लाइन कांके रोड स्थित यू.सी. झा हॉल में निःशुल्क कैटरैक्ट ऑपरेशन, नेत्र जांच, डेंटल शिविर और मेडिकल चेकअप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राउंडटेबल इंडिया और भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की पहल ट्रैफ़िक डीएसपी प्रमोद केशरी और सार्जेंट परशुराम यादव ने की। शिविर में दो सौ से अधिक लोगों की निःशुल्क जाँच की गई, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन भगवान महावीर आई हॉस्पिटल में निःशुल्क किया जाएगा।
मौके पर भगवान महावीर हॉस्पिटल के अध्यक्ष संतोष जैन, सचिव पंकज सेठी, कमल जैन, डॉ. आदित्य नारनोली, दिशा नारनोली, आदित्य कटारुका, हरीश दोषी, राउंडटेबल 244 व लेडीज़ सर्किल के सदस्य मौजूद रहे। साथ ही पौरुष जैन, शिखा खोसला, राहुल सिंघानिया, मनीष जैन, अनीश सराफ, प्रीति सर्राफ, अविराज अग्रवाल, दुबराज महतो और लालेश्वर कुमार सहित कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जानकारी मीडिया कन्वेनर पौरुष जैन ने दी।
समाज सेवा में सक्रिय भगवान महावीर हॉस्पिटल अब तक दो हज़ार से अधिक लोगों को निःशुल्क कैटरैक्ट ऑपरेशन की सुविधा प्रदान कर चुका है। वहीं राउंडटेबल इंडिया और लेडीज़ सर्किल शिक्षा व सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। संस्था का प्रमुख अभियान फ़्रीडम थ्रू एजुकेशन के तहत देशभर में दस हज़ार से अधिक कक्षाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे हज़ारों वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *